शिक्षा विभाग में लंबे समय से खाली पड़े प्रधानाध्यापकों के पदों को भरने के लिए शिक्षा मंत्री के कैंप कार्यालय में हुई बैठक में फैसला किया गया कि सभी पद पदोन्नति के माध्यम से भरे जाएंगे।
Image: Recruitment For 692 Posts of Principal Will Be postponed
देहरादून: शिक्षा विभाग में 29 सितंबर को प्रस्तावित प्रधानाचार्य के 692 पदों पर भर्ती स्थगित होने की संभावना है। इस भर्ती में 55 वर्ष तक के शिक्षकों को शामिल करने की योजना है, साथ ही 5400 ग्रेड पे वाले एलटी शिक्षकों को भी मौका दिया जा सकता है।
Recruitment For 692 Posts of Principal postponed
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने हाल ही में विभिन्न विभागों के सचिवों और शिक्षक संगठनों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में मंत्री ने शिक्षक और राज्य हित में भर्ती के संबंध में आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। प्रधानाध्यापकों के खाली पदों को पदोन्नति के माध्यम से भरने का निर्णय लिया गया है। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि 50 साल से अधिक उम्र के शिक्षकों को प्रधानाचार्य भर्ती में शामिल करने के लिए कुछ कोर्ट के आदेश का पालन किया जा रहा है। इसके अलावा 55 साल तक के अन्य शिक्षकों और नॉन बीएड शिक्षकों को भी भर्ती में शामिल करने पर विचार किया जा रहा है।
शिक्षा मंत्री ने दिए समाधान के निर्देश
डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को अगले दो से तीन दिन के भीतर समाधान खोजने के निर्देश दिए हैं। दूसरी ओर राजकीय शिक्षक संघ ने भर्ती को रद्द या स्थगित करने तक अपने आंदोलन को जारी रखने की चेतावनी दी है। बैठक में अपर मुख्य सचिव वित्त आनंद बर्द्धन, शिक्षा सचिव रविनाथ रामन, सचिव वित्त दिलीप जावलकर, अपर सचिव ललित मोहन रयाल, शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी और राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान समेत कई प्रमुख अधिकारी शामिल थे।