जागेश्वर धाम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बाल खोलकर गेट पर चढ़ी महिला अपने आप को शिव का अवतार बता कर हंगामा करने लगी...
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Tourists create ruckus in Jageshwar Dham
अल्मोड़ा: उत्तराखंड में कुछ पर्यटक आकर यहां के पर्यावरण के साथ तो खिलवाड़ करते ही हैं, यहां के भोले भाले लोगों के जीवन की शांति भी भंग करने में कोई कसर नहीं छोड़ते। अल्मोड़ा में विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में एक एक हैरान करने वली घटना हुई है। यहां एक महिला, जिसे पुजारी मुकेश भट्ट द्वारा नशे में बताया गया, मंदिर के गेट पर चढ़ गई। इसके बाद उसने जमकर हंगामा काटा।
This should be stoped: Tourists create ruckus in Jageshwar Dham
जागेश्वर धाम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बाल खोलकर गेट पर चढ़ी महिला अपने आप को शिव का अवतार बताने लगी, इसके बाद कालभैरव और फिर महाकाल का अवतारी होने की बात करने लगी। मंदिर का गेट बंद होने के कारण सिक्योरिटी गार्ड से नाराज होकर उसने श्राप दे डाला। उसे शर्म नहीं आई कि एक पवित्र स्थान की सुरक्षा में कार्यरत एक सिक्योरिटी गार्ड और उसके परिवार के वो सर्वनाश होने की बात कह रही है। महिला की इन निहायत ही घटिया हरकतों से नाराज स्थानीय लोगों ने उसका विरोध करना शुरू कर दिया। पुलिस के आने पर मामला शांत हुआ।
पीलीभीत से पालतू कुत्तों के साथ आये थे 5 लोग
बताया गया कि पीलीभीत से पांच लोग जागेश्वर धाम आए थे, साथ उनके पालतू कुत्ते भी थे। जागेश्वर धाम पुरातात्विक दृष्टि से संवेदनशील है, मंदिर समूह के गेट संध्या आरती के बाद बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ये लोग मंदिर के सिक्योरिटी गार्ड से अपने पालतू कुत्तों के साथ मंदिर के भीतर जाने की जिद करने लगे। पुजारी मुकेश भट्ट ने कहा कि महिला को देखकर साफ़ साफ़ लग रहा था कि वो नशे में है। मंदिर के गेट पर चढ़कर स्थानीय लोगों के साथ ही सिक्योरिटी गार्ड को श्राप देकर महिला के साथ महिला के साथियों ने भी मंदिर के भीतर गेट फांदकर कुत्तों के साथ जबरदस्ती प्रवेश किया। इसके बाद वो मंदिर के पुजारी को बुलाने लगे। स्वयं को शिव का अंश कहने वाली महिला शिव के स्थान पर काफी देर हंगामा करती रही। अल्मोड़ा पुलिस मौके पर पंहुची तब कहीं मामला शांत हुआ। अपने भद्दे मजाक का बचाव करते हुए महिला खुद के भीतर भगवान का अंश आने की बात कहती रही।
मंदिर की सुरक्षा पर प्रश्न
नशे में धुत महिला और उसके साथ मंदिर के भीतर जबरन रात को घुसे इन पर्यटकों का हंगामा विश्व प्रसिद्ध मंदिर समूह की सुरक्षा पर बड़ा सवाल है। सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट और महिला द्वारा मंदिर के भीतर अभद्र भाषा और गाली-गलौज तक की गई। पुजारी मुकेश भट्ट ने मंदिर की सुरक्षा पर चिंता जताई है, साथ ही प्रशासन से मंदिर की सुरक्षा बढ़ाने की गुहार लगाई है। ये विडियो देखिये..