केदारनाथ: सोनप्रयाग में भूस्खलन बना यात्रियों का काल, हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत

केदारघाटी में सोमवार को हुई भारी बारिश के चलते भूस्खलन की चपेट में आने से पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हैं।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Landslide on Kedarnath route: Kedarnath Landslide Accident 5 Pilgrims Pilgrims Died Three Seriously Injured
Image: Kedarnath Landslide Accident 5 Pilgrims Pilgrims Died Three Seriously Injured

रुद्रप्रयाग: मृतकों और घायलों में नेपाल, मध्य प्रदेश, और गुजरात के तीर्थ यात्री शामिल हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी लगातार जारी है।

Kedarnath Landslide Accident Four Pilgrims Died Three Seriously Injured

केदारघाटी में सोमवार देर शाम हुए भूस्खलन के कारण पांच तीर्थ यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे में घायल श्रद्धालुओं को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार सुबह चार और तीर्थ यात्रियों के शव मलबे से निकाले गए हैं। जिला प्रशासन पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। मृतक और घायलों में नेपाल, मध्य प्रदेश और गुजरात के तीर्थ यात्री शामिल हैं। सोनप्रयाग के पास भूस्खलन के दौरान यात्री मलबे की चपेट में आ गए, जिसमें मध्य प्रदेश के एक यात्री की मौत हो गई और तीन घायल हुए। ये यात्री केदारनाथ से दर्शन करके लौट रहे थे। मलबे में कुछ और लोगों के दबने की आशंका भी जताई जा रही है।

मृतकों की पहचान

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय लोगों ने बारिश के बावजूद बचाव कार्य शुरू किया। इस दौरान मलबा हटाकर चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में गोपाल पुत्र भक्तराम, निवासी जीजोड़ा, राजोद, जिला धार (मध्य प्रदेश) की मौके पर मौत हो गई। उनके भाई छगनलाल, 30 वर्षीय मनप्रीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह (वेस्टव गांव) और 60 वर्षीय जीवछ तिवारी पुत्र रामचरित्र (धनुसा, नेपाल) घायल हो गए। एसडीएम ऊखीमठ, अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि घायलों को गुप्तकाशी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।