Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
हल्द्वानी: रिटायर नायब सूबेदार वीरेंद्र सिंह जलाल के पुत्र जितेंद्र सिंह सीडीएस एग्जाम पास करके भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। उनकी इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है।
उत्तराखंड के युवाओं में भारतीय सेना में शामिल होकर भारत माता की रक्षा करने का सपना बचपन से ही होता है। जितेंद्र का भी यही सपना था जिसे उन्होंने अब पूरी लगन और समर्पण के साथ साकार कर दिखाया है। वर्तमान में उनका परिवार हल्द्वानी के खेमपुर क्षेत्र में निवास करता है। ओटीए चेन्नई में पासिंग आउट परेड के अंतिम पग को पार करते हुए, जितेंद्र जलाल भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में शामिल हो गए हैं।
जितेंद्र ने अपनी स्नातक की पढ़ाई हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से की थी और इसके बाद सीडीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर चयनित हुए। उनकी इस सफलता ने परिवार और परिचितों में खुशी की लहर पड़ी दी है। यह उनकी मेहनत, लगन और देशप्रेम की कहानी है, जो अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन सकती है। जितेंद्र की सफलता उत्तराखंड के युवाओं के लिए एक बड़ा प्रेरणास्त्रोत है, जो उन्हें अपने सपनों को साकार करने की दिशा में प्रेरित करेगा