Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
रुड़की: ठगों ने एक अधिवक्ता को डिजिटल अरेस्ट कर सवा लाख रुपये की मांग की और पौने दो घंटे तक उसे कैद रखा। ठग ने उसे हैदराबाद साइबर क्राइम में मुकदमा दर्ज होने और आतंकवादियों के लिए पैसे भेजने का डर दिखाया।
रुड़की के मोहल्ला आजाद नगर के निवासी और भगवानपुर कचहरी के वकील मोहम्मद सलीम ने शुक्रवार देर शाम एसपी देहात एसके सिंह से मिलकर अपनी आपबीती साझा की। सलीम ने बताया कि घर लौटते समय उन्हें अज्ञात नंबर से फोन आया जिसमें कॉलर ने खुद को हैदराबाद साइबर पुलिस बताया। कॉलर ने कहा कि सलीम का नाम डार्क वेब पर आया है और कहा गया कि उनका खाता हैदराबाद में खोला गया है जिससे आतंकवादियों को पैसा भेजा जा रहा है।
यह सब सुनते ही अधिवक्ता सलीम चौंक गए और उन्हें बताया गया कि उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी हो चुका है। ठग ने डिजिटल रूप से जुड़े रहने और साइबर पुलिस को सहयोग करने को कहा, फिर मामले को हल करने के लिए सवा दो लाख रुपये की मांग की। करीब पौने दो घंटे बाद सलीम एसपी देहात के कार्यालय पहुंचे, जहां एसपी एसके सिंह ने ठगों से बात की और इसके बाद ठगों का नंबर बंद हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।