सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक खुशखबरी है। यूकेएसएसएससी ने एक नई भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: Recruitments on 257 Group C Posts in Uttarakhand
देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग राज्य के विभिन्न विभागों में समूह 'ग' के 257 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी।
Recruitments on 257 Group C Posts in Uttarakhand
यूकेएसएसएससी ने समूह-ग के 257 पदों के लिए भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इसमें अपर निजी सचिव, वैयक्तिक सहायक और आशुलिपिक कम डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद शामिल हैं। आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि भर्ती में 3 पद अपर निजी सचिव, 18 आशुलिपिक और 216 पद अन्य श्रेणियों के लिए होंगे। आवेदन प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होकर 14 अक्तूबर तक चलेगी। आवेदनों में संशोधन के लिए 18 से 21 अक्तूबर का समय दिया जाएगा जबकि परीक्षा की संभावित तिथि आठ दिसंबर है।
UKSSSC 257 Posts Age Limit (आयुसीमा)
अपर निजी सचिव और आशुलिपिक के पदों के लिए आयु सीमा 21 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए और आवेदक का ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। वैयक्तिक सहायक पद के लिए आयु सीमा 18 से 42 वर्ष निर्धारित की गई है और इसके लिए इंटरमीडिएट पास होना आवश्यक है। इन पदों के लिए टाइपिंग कौशल भी जरूरी है।
UKSSSC 257 Posts Application Fee (आवेदन शुल्क)
परीक्षा के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 300 रुपये, जबकि एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग अभ्यर्थियों को 150 रुपये शुल्क देना होगा।
UKSSSC Official Notification:
अपर निजी सचिव, वैयक्तिक सहायक और आशुलिपिक कम डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों का Official Notification Download करें।