Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
हल्द्वानी: शिवानी नेगी ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर सफलता हासिल की है। उन्हें महाराष्ट्र के पुणे स्थित सेना अस्पताल में लेफ्टिनेंट के पद पर ज्वाइनिंग मिली है।
उत्तराखंड की बेटियाँ आज समाज के हर क्षेत्र में प्रदेश का नाम गर्व से रोशन कर रही हैं। ऐसा ही कुछ हल्द्वानी की शिवानी नेगी ने कर दिखाया है वे भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गई हैं। हाल ही में उन्होंने 16 सितंबर को महाराष्ट्र के पुणे स्थित सेना अस्पताल में लेफ्टिनेंट के पद पर ज्वाइन किया। उनके माता-पिता पुणे में आयोजित कमिशनिंग सेरेमनी में मौजूद रहे और बेटी को शुभकामनाएँ दीं।
शिवानी नेगी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सहारनपुर के मिशनरी स्कूल सोफिया गर्ल्स हाई स्कूल से पूरी की और हायर सेकेंडरी की पढ़ाई हल्द्वानी के यूनिवर्सल कॉन्वेंट से की। बीएससी नर्सिंग की डिग्री उन्होंने सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी से प्राप्त की। वर्ष 2022-23 में शिवानी ने उत्तराखंड सरकार में सीएचओ की परीक्षा पास की और अल्मोड़ा जिले में अपनी पहली पोस्टिंग प्राप्त की। साथ ही मिलिट्री नर्सिंग सर्विसेज की तैयारी भी की। अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने 2024 में मिलिट्री नर्सिंग सर्विसेज के 30,000 परीक्षार्थियों में 594वीं रैंक हासिल की और सफलता के साथ परीक्षा पास की। उनकी इस सफलता से परिवार में ख़ुशी का माहौल है और सभी उन्हें बधाई व भविष्य के लिए शुभकामनायें दे रहे हैं।