Uttarakhand: इन 4 गावों को मिलेगा ‘बेस्ट टूरिज्म अवार्ड’, केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय से होंगे सम्मानित

केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय उत्तराखंड के चार गांवों को 'सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम' पुरस्कार से सम्मानित करेगा।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Best Tourism Village Award: Best Tourism Village Award to four villages of Uttarakhand
Image: Best Tourism Village Award to four villages of Uttarakhand

उत्तरकाशी: केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय 27 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों के चार गांवों को 'सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम' पुरस्कार से सम्मानित करेगा।

Best Tourism Village Award to four villages of Uttarakhand

सीएम पुष्कर सिंह धामी की उत्तराखंड को पर्यटन प्रदेश बनाने की कोशिश रंग ला रही है। हर साल भारत सरकार का पर्यटन मंत्रालय राष्ट्रीय स्तर पर 'सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम' प्रतियोगिता आयोजित करता है। इस प्रतियोगिता में संस्कृति और प्राकृतिक संपदा के संरक्षण, समुदाय आधारित मूल्यों और जीवन शैली को बढ़ावा देने और आर्थिक, सामाजिक तथा पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति प्रतिबद्धता की समीक्षा की जाती है। इसी आधार पर इस वर्ष उत्तराखंड के चार गांवों को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है।

ये चार गाँव चुने गए 'सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम'

जनपद उत्तरकाशी के जखोल गांव को साहसिक पर्यटन, हर्षिल गांव को वाइब्रेंट विलेज, पिथौरागढ़ जिले के सीमान्त गुंजी गांव को वाइब्रेंट विलेज और नैनीताल जिले के सूपी गांव को कृषि पर्यटन के लिए 'सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम' पुरस्कार के लिए चुना गया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सभी ग्रामवासियों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य के पर्यटन विकास में आम जनता की अहम भूमिका है और उत्तराखंड को पर्यटन प्रदेश के रूप में स्थापित करने के लिए प्रदेश सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। इसके लिए कई योजनाएं लागू की गई हैं, लेकिन इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जनता के सहयोग की आवश्यकता है।