Uttarakhand Weather News: आज इन 7 जिलों में बारिश के आसार, गुलाबी ठंड की दस्तक.. जानिए मौसम के हाल

उत्तराखंड में मानसून अब कमजोर पड़ने लगा है, साथ ही सुबह शाम गुलाबी ठण्ड ने भी दस्तक देना शुरू कर दिया है।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 21 September 2024
Image: Uttarakhand Weather Update 21 September 2024

चमोली: बीते दो दिनों से बारिश थम गई है लेकिन आज से तीन दिन तक एक बार फिर सात जिलों में बारिश के कुछ दौर हो सकते हैं। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने की सम्भावना है।

Uttarakhand Weather Update 21 September 2024

उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता घटने से बारिश रुक गई है। लगातार तेज धूप के कारण तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। संभावना है कि मानसून सितंबर के आखिरी या अक्टूबर के पहले सप्ताह तक विदा हो सकता है। आज से मौसम में बदलाव की उम्मीद है। सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होने लगी है, लेकिन दिन में तेज धूप के कारण गर्मी से लोग परेशान हैं। इस समय अन्य जिलों में भी मौसम शुष्क बना हुआ है और बारिश रुकने से पहाड़ी इलाकों के लोगों को राहत मिली है। पर्वतीय क्षेत्रों में धीरे-धीरे सुबह-शाम ठंडक बढ़ने लगी है।

आज के लिए मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन दिन बारिश होने का अनुमान है। देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने जानकारी दी कि दो दिनों तक मौसम शुष्क रहने के बाद राज्य में बारिश की संभावना है। 21 से 24 सितंबर के बीच देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि शेष जिलों में मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं।

बीते दिन के तापमान की स्थिति

शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30.07 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.07 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 31.04 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.08 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 17.02 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.07 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 24.06 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.70 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।