देशभर के रोमांच के शौकीनों का इंतज़ार अब खत्म हो गया है। सोमवार से गंगा में रिवर राफ्टिंग सत्र शुरू किए जाने के लिए कुछ स्थानों पर राफ्टिंग की अनुमति मिल गई है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Rishikesh River Rafting in Will Start from Monday 23 September
ऋषिकेश: पर्यटक 23 सितंबर से गंगा में राफ्टिंग का आनंद ले सकेंगे। साहसिक खेल विभाग ने संयुक्त निरीक्षण टीम की रिपोर्ट के आधार पर यह निर्णय लिया है। पहले चरण में तीन स्थानों पर राफ्टिंग की अनुमति दी गई है, जबकि अन्य स्थानों पर जलस्तर का आकलन कर एक सप्ताह बाद फैसला लिया जाएगा।
Rishikesh River Rafting to Start from Monday 23 September
ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग के शौकीनों के लिए खुशखबरी है, 23 सितंबर सोमवार से गंगा जी के कौड़ियाला-मुनिकीरेती इको टूरिज्म जोन में राफ्टिंग गतिविधियां फिर से शुरू होने जा रही हैं। गंगा नदी राफ्टिंग प्रबंधन समिति के तकनीकी दल ने संयुक्त निरीक्षण के बाद गंगा का जलस्तर राफ्टिंग के लिए उपयुक्त पाया है। हालाँकि वर्तमान में राफ्टिंग केवल मरीन ड्राइव से शिवपुरी और ब्रह्मपुरी से निम तथा खारास्रोत तक ही संचालित होगी। जुलाई और अगस्त के दौरान सुरक्षा कारणों से राफ्टिंग पर रोक रहती है, लेकिन सितंबर में जलस्तर सामान्य होने पर संचालन फिर से शुरू किया जाता है।
गंगा में राफ्टिंग की अनुमति, लेकिन कुछ क्षेत्रों में रोक
गंगा नदी राफ्टिंग प्रबंधन समिति के तकनीकी दल ने गंगा के जलस्तर का भौतिक अध्ययन किया और राफ्टिंग संचालन की अनुमति दी। इस वर्ष सितंबर में हुई वर्षा के कारण जलस्तर अत्यधिक बढ़ गया, जिससे एक सितंबर से राफ्टिंग शुरू नहीं हो पाई। शुक्रवार को दल ने मरीन ड्राइव से खरास्रोत तक गंगा में राफ्ट और कायक उतारकर जलस्तर का अध्ययन किया। अपनी रिपोर्ट पर्यटन विकास बोर्ड को भेजने के बाद उन्होंने मरीन ड्राइव से शिवपुरी और ब्रह्मपुरी से निम तथा खारास्रोत तक राफ्टिंग की अनुमति दी, जबकि शिवपुरी से निम और खारास्रोत के बीच राफ्टिंग गतिविधियां अभी शुरू न करने की सलाह दी गई है। एक हफ्ते बाद दोबारा इसका आकलन किया जाएगा।