Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का महारिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय विकेटकीपर बने

Rishabh Pant ने चेन्नई टेस्ट (1st Test 2024 India vs Bangladesh) में लगभग दो साल बाद शानदार वापसी करते हुए MS Dhoni का रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया इतिहास रचा।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Rishabh Pant Returns: Rishabh Pant Breaks MS Dhoni record of most centuries
Image: Rishabh Pant Breaks MS Dhoni record of most centuries

रुड़की: इंडिया ने पहले टेस्ट में बांग्लादेश को 280 रन से हराया, जिसमें दिसंबर 2022 के बाद पहली बार टेस्ट खेलते हुए ऋषभ पंत ने शानदार वापसी की। पंत ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट की दूसरी पारी में बेहतरीन प्रदर्शन किया और पहली पारी में 39 रन तो दूसरी पारी में 109 रन बनाए, जिससे उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

Rishabh Pant Returns: Breaks MS Dhoni's Record

भारत और बांग्लादेश के बीच चेन्नई में टेस्ट मैच चल रहा है, यह दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला था जिसमें ऋषभ पंत ने लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी की है। एक गंभीर कार दुर्घटना के कारण उन्हें 634 दिन का लंबा इंतजार करना पड़ा। पहली पारी में पंत अपने पुराने फॉर्म में नजर आए, लेकिन वह सिर्फ 39 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरी पारी में उन्होंने अपनी प्रतिभा का पूरा प्रदर्शन करते हुए एक शानदार शतक लगाया। ऋषभ पंत ने 124 गेंदों में 11 चौके और 4 छक्कों की मदद से अपने टेस्ट करियर का छठा शतक बनाया, जिससे वह भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले विकेटकीपर बन गए।

Rishabh Pant का धमाकेदार शतक और MS Dhoni की बराबरी

उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी की जिन्होंने 90 टेस्ट में 144 पारियों में 6 शतक लगाए थे। पंत का यह शतक 638 दिन बाद आया, जब उन्होंने 23 दिसंबर 2022 को बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में अर्धशतक बनाया था। पंत ने 88 गेंदों पर अपना पचासा पूरा किया जिसमें 2 चौके और 2 छक्के शामिल थे। अर्धशतक पूरा करते ही उन्होंने अपने शॉट्स में आक्रामकता दिखाई और तेजी से 5 चौके और 1 छक्का लगाकर अपना स्कोर 80 के पार पहुंचा दिया। लंच तक उन्होंने 82 रन बना लिए थे और लंच के तुरंत बाद अपने शतक के साथ नया कीर्तिमान स्थापित किया।