Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने आज 24 सितंबर को अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार और खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए हैं।
राज्य सरकार प्रदेश की चिकित्सा सुविधाओं में सुधार के लिए लगातार कदम उठा रही है। इस बार खास ध्यान पर्वतीय क्षेत्रों और यात्रा मार्गों की स्वास्थ्य सेवाओं पर दिया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन ब्लॉकों में उप जिला चिकित्सालय बनाए जाने हैं, उनकी डीपीआर तैयार कर शीघ्र शासन को प्रस्तुत करें ताकि निर्माण कार्य समय पर शुरू हो सके। साथ ही विभाग में एएनएम, सीएचओ और नर्सिंग अधिकारियों के सभी खाली पदों को जल्द से जल्द भरने के निर्देश भी दिए गए। मंगलवार को इस संबंध में मंत्री ने अपने शासकीय आवास पर समीक्षा बैठक की।
मंत्री धन सिंह रावत बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्वतीय क्षेत्रों और चारधाम यात्रा मार्गों पर आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया जाए। इसके लिए छोटी चिकित्सा इकाइयों को उप जिला चिकित्सालयों में अपग्रेड करने की योजना बनाई गई है। उन्होंने एक दर्जन प्रस्तावित उप जिला चिकित्सालयों की डीपीआर जल्द तैयार कर शासन को भेजने को कहा, ताकि धनराशि जारी की जा सके। साथ ही एएनएम, सीएचओ और नर्सिंग अधिकारियों के 632 पदों को भरने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। 44 नर्सिंग अधिकारियों और 197 सीएचओ पदों को वेटिंग लिस्ट से भरा जाएगा, जबकि एएनएम के 391 पद मेरिट सूची के आधार पर भरे जाएंगे।