उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है अब वे कल से 196 पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: UKSSSC Recruitment 196 Group C Posts in Uttarakhand
देहरादून: यूकेएसएसएससी ने विभिन्न विभागों में समूह-ग के 196 पदों के लिए भर्ती की घोषणा की है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 सितंबर से शुरू होगी, जबकि परीक्षा की संभावित तिथि 25 नवंबर तय की गई है।
UKSSSC Recruitment: 196 Group-C Posts in Uttarakhand
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सिंचाई विभाग में प्रारूपकार, नलकूप मिस्त्री, यूजेवीएनएल में तकनीशियन ग्रेड-2 (विद्युत और यांत्रिक), प्रशासन अकादमी में प्लंबर, राज्य संपत्ति विभाग में मेंटिनेंस सहायक, प्राविधिक शिक्षा विभाग में इलेक्ट्रीशियन और इंस्ट्रूमेंट रिपेयर, डीएम ऊधमसिंह नगर कार्यालय में अनुरेखक और समाज कल्याण विभाग में बेंतकला प्रशिक्षक के पदों पर भर्ती की घोषणा की है। उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है अब वे कल से 196 पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Online Application Dates:
ऑनलाइन आवेदन 28 सितंबर 2024 से 18 अक्टूबर 2024 तक किए जा सकते हैं। आवेदन में सुधार के लिए 21 से 24 अक्टूबर 2024 तक का समय दिया जाएगा।
Age Limit:
UKSSSC की इन कुल 196 भर्तियों के लिए दो आयु सीमा - 18 से 42 वर्ष और 21 से 42 वर्ष तय की गई है।
पदों की संख्या:-
प्रारूपकार: 140
तकनीशियन ग्रेड-2
यूजेवीएनएल: 29
नलकूप मिस्त्री: 16
प्लंबर: 1
मेंटिनेंस सहायक: 1
इलेक्ट्रीशियन: 1
इंस्ट्रूमेंट रिपेयर: 3
अनुरेखक: 3
बेतकला प्रशिक्षक: 1
ऑनलाइन आवेदन 28 सितंबर यानि कल से शुरू हो रहे हैं, जबकि परीक्षा की संभावित तिथि 25 नवंबर होगी। UKSSSC की सभी अपडेट के लिए राज्य समीक्षा से जुड़े रहें।