Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
हरिद्वार: ग्राम विकास अधिकारी रामपाल पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप दर्ज था। पूछताछ में संतोषजनक जवाब न देने पर विजिलेंस ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विजिलेंस द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज हरिद्वार के लक्सर ब्लॉक के ग्राम विकास अधिकारी रामपाल को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी रामपाल की संपत्ति उसकी वैध आय से 300 प्रतिशत अधिक पाई गई। आरोप के अनुसार 1 जनवरी 2007 से 31 दिसंबर 2018 तक रामपाल की वैध आय 1,50,52,159 रुपये थी, जबकि उसने 6,23,32,159 रुपये का व्यय किया।
यह आय से 4.72 करोड़ रुपये अधिक है, जो कि आय के सापेक्ष 314 प्रतिशत अधिक है। पूछताछ के दौरान संतोषजनक उत्तर न देने पर गुरुवार को विजिलेंस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस ने कहा है कि इसी प्रकार यदि कोई और अधिकारी आय से अधिक संपत्ति अर्जित करते पाया जाता है, तो उसके खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।