Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
ऋषिकेश: मोनिका राणा ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग 2023 के तहत कनिष्ठ अभियंता की परीक्षा पास कर ली है। बेटी की इस उपलब्धि पर नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
सफलता का अर्थ केवल लक्ष्य प्राप्त करना नहीं है, बल्कि इसे हासिल करने के लिए मेहनत और दृढ़ता भी आवश्यक है। इसी कड़ी में मोनिका राणा ने अपनी मेहनत के दम पर उत्तराखंड लोक सेवा आयोग 2023 की कनिष्ठ अभियंता परीक्षा उत्तीर्ण कर ऋषिनगरी का मान बढ़ाया है। नगर निगम के कर्मचारी शिव सिंह राणा की बेटी मोनिका की इस उपलब्धि पर सभी बेहद खुश हैं। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है, जो मोनिका के सपने को साकार करने में उसके प्रयासों की सराहना कर रहे हैं।
मोनिका ने अपनी शिक्षा की शुरुआत ऋषिकेश में हरिशचंद्र गुप्ता आदर्श कन्या इंटर कॉलेज से की और फिर राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज नरेंद्रनगर से वर्ष 2018 में इलेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा प्राप्त किया। उन्हें हाईस्कूल से ही सरकारी सेवा में जाने का सपना था, जिसे उन्होंने अपनी मेहनत से पूरा किया है। आयोग की परीक्षा में उन्हें 21वीं रैंक मिली है और उनकी पहली पोस्टिंग गोपेश्वर पीडब्ल्यूडी विभाग में अवर अभियंता के पद पर हुई है। उनके पिता नगर निगम के निर्माण विभाग में चुतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। अपनी बेटी की इस सफलता से वे बहुत खुश हैं। यह प्रेरणा देती है कि कड़ी मेहनत और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।