Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
हरिद्वार: यूपीएल में शिवम गुप्ता छठे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे और उनके इस शानदार प्रदर्शन का इनाम उन्हें रणजी ट्रॉफी कैंप में बुलावे के रूप में मिला है। बुमराह उपनाम से मशहूर शिवम ने कानून की पढ़ाई भी की है।
लक्सर निवासी शिवम गुप्ता के लिए इस बार का यूपीएल करियर में मील का पत्थर साबित हुआ। शानदार प्रदर्शन की बदौलत उनका चयन रणजी ट्रॉफी कैंप के लिए हुआ है। अब शिवम देहरादून में उत्तराखंड की संभावित रणजी टीम के साथ अभ्यास कर रहे हैं, जहां उनकी तेज गेंदबाजी चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित कर सकती है। तेज गति और सटीकता के कारण लोग उन्हें "बुमराह" कहकर पुकारते हैं। शिवम की खासियत उनकी गेंदों की रफ्तार और स्किडिंग क्षमता है, जिससे बल्लेबाजों को गेंद खेलने का समय कम मिलता है। जिला स्तर पर उन्होंने कई बार अपनी टीम को जीत दिलाई है और अब रणजी ट्रॉफी के मैचों में उन्हें चमकने का मौका मिल सकता है।
तेज गेंदबाज शिवम गुप्ता ने हाल ही में हुए उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) में बेहतरीन प्रदर्शन कर टॉप 10 विकेट लेने वाले गेंदबाजों में छठा स्थान हासिल किया। उनके इस प्रदर्शन के चलते उन्हें रणजी ट्रॉफी सीजन के कैंप में शामिल होने का अवसर मिला, जहां वे चयनकर्ताओं को प्रभावित करने की तैयारी कर रहे हैं। पेशे से वकील शिवम ने जेपीएस क्रिकेट एकेडमी, लक्सर से कोचिंग ली और अपनी मेहनत के दम पर इस मुकाम तक पहुंचे। लक्सर तहसील में वकीलों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया, जिससे उनका परिवार और क्षेत्र गर्व महसूस कर रहा है।