Uttarakhand News: असिस्टेंट प्रोफेसर से फार्मासिस्ट तक, स्वास्थ्य विभाग में बंपर भर्तियां.. जानिए डिटेल

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। स्वास्थ्य विभाग में जल्द ही बड़ी संख्या में भर्तियाँ होने जा रही हैं।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Uttarakhand Health Department: Bumper Recruitments in Uttarakhand Health Department
Image: Bumper Recruitments in Uttarakhand Health Department

देहरादून: स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने इस मामले में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी।

Bumper Recruitments in Uttarakhand Health Department

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में जल्द ही बम्पर भर्तियाँ होने जा रही हैं। स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने इस संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने जानकारी दी कि विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के लिए 300 असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती की जाएगी। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग 78 फार्मासिस्ट की नियुक्ति भी करने वाला है। उन्होंने बताया कि अगले एक महीने में 1500 नर्सिंग स्टाफ भी मेडिकल कॉलेजों में शामिल किए जाएंगे और मेडिकल कॉलेज में 70 प्रतिशत फैकल्टी पहले से ही तैनात की जा चुकी हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि उनकी सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और सुविधाओं में सुधार पर ध्यान केंद्रित कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के हर क्षेत्र में सभी को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएँ मिलें, यह उनकी प्राथमिकता है। धन सिंह रावत ने बंपर भर्तियों की जानकारी दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दी।