Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: विजिलेंस टीम ने आज पौड़ी गढ़वाल के अगरोडा में एक राजस्व निरीक्षक को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। टीम ने आरोपी के घर की तलाशी ली और उसकी संपत्तियों से जुड़े अन्य ठिकानों की जांच भी शुरू कर दी है।
आरोपी राजस्व निरीक्षक कैलाश रवि के खिलाफ विजिलेंस विभाग को एक व्यक्ति द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि नौगांव स्थित पैतृक भूमि के सीमांकन और रिपोर्ट तैयार करने के एवज में कैलाश रवि ने 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित व्यक्ति ने रिश्वत देने से इनकार करते हुए मामला विजिलेंस विभाग को सौंप दिया।
शिकायत की जांच करने के बाद विजिलेंस टीम ने आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर टीम ने कैलाश रवि को पौड़ी गढ़वाल के पेंडुल में 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के घर और अन्य संपत्तियों की जांच की गई। वहीं विजिलेंस निदेशक वी मुरुगेशन ने इस कार्रवाई में शामिल टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।