Uttarakhand: पुलिस कांस्टेबल की 2000 से ज्यादा पोस्ट पर भर्ती, UKSSSC इस महीने करेगा परीक्षा कार्यक्रम जारी

इन दिनों UKSSSC लगातार एक के बाद एक भर्तियों का विज्ञापन जारी कर रहा है। बीते दिनों की कनिष्ठ सहायक सहित अन्य रिक्त पदों के लिए भर्ती का कार्यक्रम जारी कर चुका है।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
UKSSSC Police Constable Posts: UKSSSC Soon to Recruit 2000 Police Constable Posts
Image: UKSSSC Soon to Recruit 2000 Police Constable Posts

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस के लिए भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग इस महीने पुलिस विभाग में दो हजार कांस्टेबल पदों पर भर्ती का कार्यक्रम जारी करने की तैयारी में है।

UKSSSC Soon to Recruit 2000 Police Constable Posts

UKSSSC जल्द ही पुलिस विभाग में 2000 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती का कार्यक्रम जारी करेगा। आयोग ने इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके साथ ही वन विभाग में 600 आरक्षी पदों और अन्य विभागों में 200 से अधिक पदों के लिए भर्ती कैलेंडर भी इस माह जारी किया जा सकता है। यूकेएसएसएससी पहले ही समूह 'ग' के अंतर्गत विभिन्न विभागों में 465 कनिष्ठ सहायक पदों सहित कुल 751 रिक्तियों पर भर्ती का कार्यक्रम जारी कर चुका है। आने वाली भर्तियों के लिए परीक्षा कार्यक्रम पहले ही घोषित किया जा चुका है।

जनवरी 2025 से शुरू होंगी कांस्टेबल भर्ती परीक्षाएं

पुलिस विभाग में कांस्टेबल पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा 1 जनवरी 2025 को और लिखित परीक्षा 15 जून 2025 को आयोजित की जाएगी। आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया कि भर्ती का कार्यक्रम इसी माह जारी होगा। इसके अलावा जनजाति कल्याण विभाग में प्राथमिक शिक्षकों के 21 पदों पर 23 फरवरी 2025 को परीक्षा होगी, जबकि सहकारिता विभाग में सहायक विकास अधिकारियों के 38 पदों पर 9 मार्च 2025 को परीक्षा आयोजित की जाएगी। वन दरोगा के 200 पदों के लिए परीक्षा 20 अप्रैल 2025 को होगी। इन सभी भर्तियों का कार्यक्रम जल्द ही घोषित किया जाएगा।