चमोली जिले के कर्णप्रयाग क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक जयबीर सिंह को 30 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए सतर्कता सेक्टर देहरादून की टीम द्वारा रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: Karnaprayag Excise Inspector arrested taking bribe
चमोली: कर्णप्रयाग क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक को विजिलेंस टीम ने 30 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तारी के बाद आबकारी निरीक्षक के आवास की तलाशी भी ली। विजिलेंस टीम ने अन्य जगहों पर भी आरोपी की संपत्ति के संबंध में पूछताछ की।
Karnaprayag Excise Inspector arrested taking bribe of 30k
दरअसल, एक पीड़ित ने विजिलेंस में शिकायत की थी कि उसकी गैरसैंण जनपद चमोली स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान है। एक सब दुकान बोईताल में है, जिसे उसका पार्टनर चलाता है। नियमित रूप से राजस्व देने के बावजूद भी निकासी पास न होने का डर दिखाकर कर्णप्रयाग क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक जयबीर सिंह 30000 रुपए की रिश्वत मांग रहा था। विजिलेंस टीम ने शिकायत पर जांच पड़ताल की और शिकायत सही पाए जाने पर विजिलेंस टीम ने आबकारी निरीक्षक द्वारा बताई गई जगह उसके किराए के आवास शक्ति नगर कर्णप्रयाग जनपद चमोली में पीड़ित 30000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। निदेशक सतर्कता वी मरुगेशन ने बताया कि ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।
भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड की मुहिम तेज
बीते 48 घंटो में विजिलेंस द्वारा लगातार 2 बड़ी गिरफ्तारियां से मुख्यमंत्री धामी के भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड की मुहिम और तेज हो गई है। भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड के अंतर्गत प्रदेश में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ विजिलेंस की कार्यवाई निरंतर गतिमान है। बीते 48 घंटो में विजिलेंस ने चमोली एवं पौड़ी से 2 रिश्वतखोरों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। शनिवार को विजिलेंस टीम ने पौड़ी जिले के अगरोड़ा क्षेत्र में राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) कैलाश रवि को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इस घटना के तुरंत बाद रविवार को चमोली जिले के कर्णप्रयाग क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक जयबीर सिंह को 30 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए सतर्कता सेक्टर देहरादून की टीम द्वारा रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। बीते 48 घंटो में विजिलेंस द्वारा लगातार 2 बड़ी गिरफ्तारियां प्रदेश में भ्रष्टाचारियो को जेल भेजने की मुहिम में स्पष्ट तेजी दिखाती है।
नहीं बख्शे जायेंगे भ्रष्टाचारी: CM धामी
इसके बाद CM धामी ने एक कार्यक्रम में कहा कि आम जनता की भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतों को सुनने के लिए राज्य में भ्रष्टाचार मुक्त एप 1064 को भी लॉन्च किया गया है। प्रदेश के हर छोटे-बड़े सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार मुक्त एप 1064 के पोस्टर लगाए गए हैं, जिससे लोगों में जागरूकता पैदा हो। एप में अब तक 980 से ज्यादा विजिलेंस और नॉन विजिलेंस की शिकायतों दर्ज हुई हैं। इन शिकायतों पर गंभीरता से कार्य करते हुए विजिलेंस ने रिश्वतखोरों को जेल भेजा है। बीते 9 माह में विजिलेंस ने करीब 30 रिश्वतखोरों को जेल भेजा है। बीते 48 घंटे में दो गिरफ्तारियों से यह आंकड़ा 32 के करीब पहुंच गया है। 23 साल के उत्तराखंड में जहां भ्रष्टाचार से जुड़े 281 ट्रैप में कुल 303 गिरफ्तार हुए हैं। वहीं बीते 3 सालों में विजिलेंस ने करीब 70 भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा है।