Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
हरिद्वार: आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर के लड्डू प्रसादम मिलावट का मामला अभी भी चर्चा में हैं। केंद्रीय जांच में पता चला है कि तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिलावट होने का सम्बन्ध उत्तराखंड से भी है। ऐसे में उत्तराखंड खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम इसकी जांच कर रही है। इसी के चलते खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने हरिद्वार की एक घी फैक्ट्री में छापा मारा।
हरिद्वार जनपद के खाद्य सुरक्षा अधिकारी भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र के छापुर शेर अफगानपुर गांव पहुंचे। यहां अधिकारियों ने भोले बाबा ऑरेगेनिग डेरी मिल्क प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री छापा मारा। उत्तराखंड खाद्य सुरक्षा आयुक्त राजेश कुमार के निर्देश पर हरिद्वार के जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी के नेतृत्व में जांच टीम फैक्ट्री में छापा मारने के लिए यहां पहुंची। टीम को प्लांट में घी की मैन्युफैक्चरिंग नहीं मिली लेकिन टीम को वहां से घी के डब्बे के रैपर मिले हैं। फैक्ट्री में मौजूद लोगों से जानकारी मिली कि करीब डेढ़ माह से यहां मैन्युफैक्चरिंग नहीं हो रही है वहीं मैनेजर और कंपनी संचालक ने फिलहाल प्लांट में आने में असमर्थता जताई। लेकिन इसके बाद भी खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मामला तिरुपति मंदिर में लड्डुओं को बनाने के लिए इस्तेमाल किए गए घी से जुड़ा से बताया और कार्रवाई की।
हरिद्वार के खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने कहा कि फैक्ट्री के संचालक को नोटिस जारी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ये मामला तिरुपति मंदिर में लड्डुओं को बनाने के लिए इस्तेमाल किए गए घी से जुड़ा है। केंद्रीय जांच टीम की जांच में सामने आया था कि लड्डुओं के लिए घी उत्तराखंड के घी प्लांट से सप्लाई हुआ था। उन्होंने कहा कि केंद्रीय जांच टीम मामले में जांच कर रही है वह अपनी तरफ से रिपोर्ट बनाकर केंद्रीय टीम को भेज देंगे। हरिद्वार तहसील के खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन ने कहा कि, जांच के दौरान जानकारी मिली है कि प्लांट के पास 8 AC और 1 NON AC कोल्ड स्टोर है। खाद्य सुरक्षा टीम जांच द्वारा इनकी भी जांच की जा रही है।