केदारनाथ विधानसभा: उपचुनाव से पहले CM धामी के 14 बड़े वादे, कहा.. खुद विधायक बनकर करूंगा काम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा बयान आया है, उन्होंने कहा कि जब तक केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में कोई विधायक नहीं बनता तब तक मैं खुद विधायक बनकर काम करूँगा।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Kedarnath Assembly: Kedarnath Assembly CM Dhami 14 big announcements before the by-election
Image: Kedarnath Assembly CM Dhami 14 big announcements before the by-election

रुद्रप्रयाग: पहाड़ों में मौसम धीरे-धीरे सर्द हो रहा है लेकिन केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर माहौल गरमा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 6 अक्टूबर को केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने रुदप्रयाग जिले के लिए 25 महत्वपूर्ण घोषणाएं की। वहां से लौटने के बाद भी CM धामी ने 14 अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं।

Kedarnath Assembly: CM Dhami 14 big announcements before the by-election

CM धामी के केदारनाथ विधानसभा दौरे के बाद, सचिव मुख्यमंत्री डॉ. विनय शंकर पांडेय ने मीडिया को जानकारी दी कि CM धामी द्वारा बीते रविवार को रुद्रप्रयाग जनपद के लिए की गई 25 घोषणाओं के अतिरिक्त 14 अन्य घोषणाओं को मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल किया गया है। इन 14 को मिलाकर कुल 39 घोषणाएं मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल की गई है। CM धामी ने केदारघाटी समेत, तल्ला नागपुर, कालीमठ घाटी, मध्यमहेश्वर घाटी के लिए भी विभिन्न विकास योजनाओं की घोषणा की है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा बयान आया है, उन्होंने कहा कि जब तक केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में कोई विधायक नहीं बनता तब तक मैं खुद केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में विधायक बनकर काम करूँगा।

CM धामी ने केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र से वापस लौटने के बाद की ये 14 अन्य घोषणाएं

1. केदारनाथ विधान सभा के अन्तर्गत अंधेरगढ़ी से धार तोलियों मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण।
2. चौमासी से खाम रेकाधार से केदारनाथ पैदल ट्रैकिंग मार्ग का अवशेष सर्वे किया जायगा।
3. बासवाडा जलई किरधू गौर कण्डारा (अगस्तमुनि) द्वितीय चरण मोटर मार्ग निर्माण कार्य।
4. अगस्तमुनि रा०स्नात्कोत्तर महाविद्यालय (PG Collage) में ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य किया जाएगा।
5. ऊखीमठ आन्तरिक मोटर मार्ग से किमाडा तक मोटर मार्ग (1.300 किमी0) का सुधारीकरण एवं डामरीकरण का कार्य।
6. पठालीधार (अगस्तमुनि) में खेल मैदान का निर्माण कार्य किया जाएगा।
7. उनियाणा से किरमोडी, पौल्दी द्वणी होते हुए कालीशिला 06 किमी मोटर मार्ग निर्माण।
8. गोण्डार बंडतोती मोरखण्डा नदी पर पुल का निर्माण कार्य किया जाए।
9. सांणेश्वर मन्दिर सिल्ला बमड़ गांव (अगस्तमुनि) का सौन्दर्गीकरण का कार्य किया जाए।
10. त्यूंग बैण्ड से नहरा-कुण्डलिया मोटर मार्ग (1.78 किमी) का सुधारीकरण एवं डामरीकरण का कार्य।
11. मणिगुहा में नन्दाबाड़ी से सरकारी अस्पताल को जोड़ते हुए धौनिक तक 02 किमी सड़क का निर्माण किया जाएगा।
12. बासवाडा मोहनखाल मोटर मार्ग का चौड़ीकरण व डामरीकरण का कार्य।
13. मचकण्डी से सौर भूतनार्थ (अगस्तमुनि) मन्दिर तक 03 किमी मोटर मार्ग का निर्माण होगा।
14. आपदा ग्रस्त ग्राम सभा किणझाणी का विस्थापन किया जायेगा।