Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
अल्मोड़ा: सोमेश्वर घाटी की सुशीला भोज ने गुरुवार को अरुणाचल प्रदेश की सबसे ऊंची चोटी माउंट गोरीचेन (6488 मीटर) पर चढ़ाई करके न केवल जिले बल्कि उत्तराखंड और देश का नाम रोशन किया है।
उत्तराखंड की बेटियां हर क्षेत्र में प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। इसी क्रम में जनपद अल्मोड़ा के सोमेश्वर की सुशीला भोज ने अरुणाचल प्रदेश की सबसे ऊँची छोटी माउंट गोरीचेन पर सुबह 5:30 बजे चढ़ाई कर भारतीय ध्वज फहराया। इससे पहले उन्होंने लद्दाख में भी चोटी फतह की है। सुशीला राष्ट्रीय संस्थान ऑफ माउंटेनियरिंग एंड एडवेंचर स्पोर्ट्स (निमास) में प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत हैं।
इस 14 दिवसीय पर्वतारोहण अभियान का नेतृत्व नायब सूबेदार जयपाल सिंह रावत ने किया, जिसमें 27 सदस्यीय दल में सुशीला एकमात्र महिला प्रशिक्षक थीं। अभियान 5 सितंबर को शुरू हुआ और 19 सितंबर 2024 को माउंट गोरीचेन की चोटी पर सफलतापूर्वक पहुंचा। सुशीला ने अपने जुनून और मेहनत से समाज को नया दृष्टिकोण दिखाया है। उनकी इस उपलब्धि पर रियल एक्सप्लोरर एंड एडवेंचर लवर्स सोसाइटी के अध्यक्ष आशीष जोशी और अन्य ने खुशी व्यक्त की है।