Uttarakhand News: 2 कैदी फिल्मी अंदाज में फरार, जेल में हो रही रामलीला में वानर बने थे.. मचा हड़कंप

हरिद्वार जेल में रामलीला आयोजन में वानर का रोल कर रहे दो कैदी कल रात को फरार हो गए। तब से पूरे राज्य पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Two prisoners escaped from jail: Two prisoners escaped from Haridwar jail in filmy style
Image: Two prisoners escaped from Haridwar jail in filmy style

हरिद्वार: शुक्रवार की देर रात रोशनाबाद से जेल से दो कैदियों के भागने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिला जेल से दो कैदी पुलिस प्रशासन को चकमा देकर भाग गए।

Two prisoners escaped from Haridwar jail in filmy style

इन दिनों हरिद्वार जिला जेल में रामलीला मंचन किया गया है। जिसमे कैदी ही रामलीला के पात्र बने हुए हैं, इसके साथ ही कारावास में निर्माण कार्य भी चल रहा है, इसी सब का फायदा उठाते हुए कल देर रात दो कैदी जेल से भाग गए। इन दोनों कैदियों में से एक कैदी रुड़की का निवासी पंकज है, अपराधी पंकज हत्या के मामले में आजीवन कारावास काट रहा था। जबकि दूसरा कैदी उत्तरप्रदेश का निवासी राजकुमार गोंडा है, जो अपहरण के मामले में विचाराधीन कैदी है।

वानर का रोल कर रहे थे कैदी

जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिला कारागार रोशनाबाद से शुक्रवार 11 अक्टूबर की देर रात दो कैदी रामलीला मंचन और निर्माण कार्य का फायदा उठाकर फरार हो गए। कारागार में रामलीला कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी में 2 कैदी वानर का रोल कर रहे थे। सीता माता की खोज के बहाने दोनों कैदी दीवार फांदकर भाग निकले। बताया जा रहा है कि सीढ़ी की मदद से दोनों कैदी दीवार फांदकर भागने में सफल रहे।
वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि इस बीच वो छुट्टी पर थे। जिला कारागार में हाई सिक्योरिटी बैरक का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसका फायदा इन दोनों कैदियों ने उठाया है। फिलहाल मौके पर वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे हुए हैं। इस सब मामले की जाँच की जांच की जा रही है। पुलिस टीम दोनों की खोज में जुट गई है।