उत्तराखंड: जल्द लागू होगा UCC, सीएम धामी का लैंड, लव और थूक जिहाद पर बड़ा एक्शन

सीएम धामी ने बताया कि राज्य में लैंड, लव और थूक जिहाद किसी भी सूरत में बदर्शत नहीं किया जाएगा। इसके खिलाफ राज्य सरकार सख्त एक्शन लेगी।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Uniform Civil Code: UCC will be applied soon in uttarakhand
Image: UCC will be applied soon in uttarakhand

चम्पावत: उत्तराखंड सरकार राज्य के मूल स्वरूप को बचाने के लिए नए-नए कानून लागू कर रही है। साथ ही धामी सरकार का उत्तराखंड में लैंड, लव और थूक जिहाद के खिलाफ सख्त रवैया दिखाई दे रहा है।

UCC will be applied soon in uttarakhand

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की उत्तराखंड के मूल स्वरूप को बनाए रखने के लिए राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC), धर्मांतरण और दंगा विरोधी जैसे कानून लागू किए जा रहे हैं। सीएम धामी ने बताया कि राज्य में लैंड, लव और थूक जिहाद किसी भी सूरत में बदर्शत नहीं किया जाएगा। इसके खिलाफ राज्य सरकार सख्त एक्शन लेगी। लैंड, लव और थूक जिहाद के खिलाफ राज्य सरकार सख्त नकल विरोधी कानून लेकर आई है।
रविवार 13 अक्टूबर को CM धामी ने किच्छा और चम्पावत का दौरा किया। सीएम धामी ने किच्छा में निर्माणाधीन एम्स के सेटेलाइट सेंटर का निरीक्षण और खुरपिया फार्म में प्रस्तावित स्मार्ट इंडस्ट्रीयल सिटी का मुआयना किया। उन्होंने इंदिरा गांधी खेल मैदान किच्छा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि एम्स के सेटेलाइट सेंटर का शुभारंभ 2025 में कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार राज्य के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। चम्पावत के तामली के दशहरा महोत्सव में भी CM में सीएम धामी ने प्रतिभाग किया और कहा कि उत्तराखंड में लैंड और लव जेहाद को बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड में भूमाफिया को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिस प्रयोजन के लिए भूमि खरीदी गई है, यदि उसके लिए कार्य नहीं हुआ तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाही जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने विधानसभा में कानून पास कर दंगा, तोड़फोड़, आगजनी, पथराव, सरकारी व निजी संपत्ति का नुकसान करने वालों से नुकसान की भरपाई का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश की संस्कृति बचाने के लिए कठोर से कठोर निर्णय लेने से भी नहीं हिचकेगी।