Dehradun: अवैध निर्माण के खिलाफ MDDA की सख्त कार्रवाई, 25 बीघा भूमि पर चला बुलडोजर, 4 मंजिला भवन को किया सील

राजधानी के विभिन्न स्थानों पर अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई की गई है। MDDA ने अवैध निर्माण के खिलाफ कठोर कदम उठाने के लिए निर्देश जारी किए हैं।
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Action against illegal plotting: MDDA Acts on 25 Bigha Plotting in Dehradun
Image: MDDA Acts on 25 Bigha Plotting in Dehradun

देहरादून: इस कार्रवाई के तहत 25 बीघा भूमि पर अवैध प्लाटिंग पर जेसीबी चलवाया गया। इसके अलावा श्यामपुर में स्थित अवैध निर्माण को MDDA ने सील कर दिया, जिसे लेकर किसी ने सूचना दी थी।

MDDA Acts on 25 Bigha Plotting in Dehradun

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध निर्माण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए 25 बीघा भूमि पर की गई प्लाटिंग पर जेसीबी चलवाया। साथ ही बिना स्वीकृति खड़ा किया गया एक चार मंजिला भवन भी सील कर दिया गया। MDDA उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। कैंचीवाला में इस भूमि पर प्लाटिंग का चालान करते हुए इसे बंद करने के निर्देश जारी किए गए थे। लेकिन इसके बावजूद प्लाटिंग जारी रही और पक्का मार्ग बनाकर प्लॉट की बुकिंग भी शुरू कर दी गई थी।

श्यामपुर में अवैध निर्माण सील

वहीं दूसरी तरह श्यामपुर में स्थित अवैध निर्माण पर MDDA ने कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया। MDDA के सहायक अभियंता शशांक सक्सेना ने बताया कि भागीरथी पब्लिक स्कूल के पीछे एक अवैध निर्माण की शिकायत मिली थी। जांच के बाद एसडीएम स्मृता परमार ने उसे सील करने का निर्देश दिया। सोमवार को इस भवन को सील किया गया जो बिंद्रा के नाम पर दर्ज है। इस कार्रवाई के दौरान जेई हितेंद्र शर्मा, सुपरवाइजर विरेंद्र खंडूरी और सतीश कुमार भी उपस्थित थे।