Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: विजिलेंस ने चिकित्सा निदेशालय के एक वरिष्ठ सहायक को छह हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई के बाद से विभाग में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत की थी कि वरिष्ठ सहायक मुकेश कोटियाल, महानिदेशालय चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति के भुगतान के लिए 8,500 रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। शिकायतकर्ता ने पहले ही उन्हें 2,500 रुपये दे दिए थे। आज 15 अक्टूबर को सतर्कता विजिलेंस देहरादून की ट्रैप टीम ने मुकेश कोटियाल को शिकायतकर्ता से 6,000 रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
अब विजिलेंस द्वारा आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। एसएसपी विजिलेंस मुख्यालय धीरेंद्र गुंज्याल ने प्रदेश की जनता से आग्रह किया है कि यदि कोई राज्य सरकार का अधिकारी या कर्मचारी काम के बदले रिश्वत मांगता है, तो उसे बिना किसी भय के तुरंत विजिलेंस को रिपोर्ट करें।