Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
देहरादून: महिला के भाई ने इस मामले में अपनी दो बहनों और नगर निगम के कुछ अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इंदिरा कॉलोनी निवासी अमित बख्शी ने कोर्ट में अपील की है, जिसमें उन्होंने अपनी बहन सोनिया बख्शी के खिलाफ फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने के मामले में शिकायत की है। उन्होंने बताया कि सोनिया का विवाह 1999 में रुचिर चौधरी से हुआ और वह 2005 में अपने पति के साथ अमेरिका चली गई। अमेरिका में रहने के लिए ग्रीन कार्ड बनवाने के दौरान सोनिया को जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ी। जब उसने अपने भाई अमित से इस संबंध में मदद मांगी, तब अमित ने गाजियाबाद में रहने के कारण मना कर दिया। इसके बाद सोनिया अपने भाई से रंजिश रखने लगी और अपनी बहन के साथ मिलकर नगर निगम में फर्जी प्रमाण पत्र बनाने की योजना बनाई।
अमित को बाद में यह जानकारी मिली कि सोनिया ने 18 दिसंबर 2015 को नगर निगम से जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नगर निगम कर्मियों के साथ मिलकर षड्यंत्र रचा था। जब अमित ने नगर निगम से जानकारी मांगी, तो उन्हें कोई विवरण नहीं मिला। बाद में पता चला कि जन्मवर्ष 1976 में सोनिया के जन्म का कोई प्रमाण नगर निगम में जमा नहीं है। फिर अमित ने 2015 में जन्म प्रमाण पत्र का रिकॉर्ड मांगा, लेकिन यह भी नगर निगम से गायब पाया गया। इसके बाद अमित ने पुलिस को शिकायत दी लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। तब जाकर उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अब कोर्ट के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस फर्जीवाड़े की मुख्य आरोपी जो अब अमेरिका में रह रही है उनके खिलाफ जांच शुरू की जा रही है।