केंद्रीय चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है। उत्तराखंड के मुनस्यारी के पास खराब मौसम के कारण हुई घटना.. मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ उत्तराखंड उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी थे सवार..
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: CEC Helicopter makes emergency landing in Pithoragarh
पिथौरागढ़: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और उत्तराखंड के उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ जोगदांडे के हेली की खेत में लैंडिंग करानी पड़ी, हेलीकॉप्टर दोनों अधिकारियों को लेकर मिलन जा रहा था जिसके बाद खराब मौसम के चलते रकम में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।
CEC Rajiv Kumar's Helicopter makes emergency landing in Pithoragarh
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के हेलिकॉप्टर की उत्तराखंड के कुमाऊं में मुन्स्यारी में इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। हेलिकॉप्टर की मिलम से पहले रालम में इमरजेंसी लैडिंग करानी पड़ी। एक खेत में हेलिकॉप्टर को सफलतापूर्वक उतारा गया। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से एक बड़ा अपडेट आ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और उत्तराखंड के उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में केंद्रीय चुनाव आयुक्त सहित उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी के हेलीकॉप्टर की मुनस्यारी में इमरजेंसी लैंडिंग हुई है।
दोनों अधिकारी सुरक्षित
रिपोर्ट्स के मुताबिक एक खेत में हेलीकॉप्टर को सफलतापूर्वक उतार गया। दरअसल खराब मौसम के चलते हेलीकॉप्टर को आगे ले जाना संभव नहीं हो पाया इसलिए पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए मिलम हेलीपैड से पहले रालम हेलीपैड में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कर दी। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र मेहर ने मीडिया को बताया कि दोनों अधिकारी सुरक्षित हैं।