उत्तराखंड की संस्कृति पर आधारित "संस्कार" फिल्म 18 अक्तूबर से ऋषिकेश के सिनेमाघर में रिलीज होने जा रही है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: Uttarakhandi film Sanskar to release on 18th October 2024
ऋषिकेश: उत्तराखंड की नई फीचर फिल्म "संस्कार" जल्द ही ऋषिकेश के रामा पैलेस में रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म उत्तराखंड की संस्कृति और परंपराओं पर आधारित है।
Uttarakhandi film Sanskar to release on 18th October 2024
"संस्कार" फिल्म का इंतजार उत्तराखंड के लोगों को बहुत समय से था, और अब यह इंतजार खत्म हो गया है। उत्तराखंड की संस्कृति पर आधारित "संस्कार" फिल्म 18 अक्तूबर से ऋषिकेश के सिनेमाघर में रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म पीआर फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है। दर्शकों को फिल्म में खूबसूरत गढ़वाली गाने भी सुनने को मिलेंगे।
दिखेगी उत्तराखंड संस्कृति और संस्कारों की झलक
बुधवार 16 अक्टूबर को ऋषिकेश प्रेस क्लब "संस्कार" फिल्म के प्रोड्यूसर राजेंद्र भट्ट और निदेशक बृज रावत मिडिया से बातचीत की, फिल्म प्रोड्यूसर राजेंद्र भट्ट ने कहा कि संस्कार फिल्म उत्तराखंड के गढ़वाल और कुमाऊं दोनों मंडल की संस्कृति पर आधारित है। संस्कार फिल्म का उद्देश्य राज्य की युवा पीढ़ी को उत्तराखंड की संस्कृति और संस्कारों से अवगत कराना है। संस्कार फिल्म की लागत लगभग डेढ़ करोड़ रुपए है। संस्कार फिल्म शुक्रवार 18 अक्टूबर को ऋषिकेश के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इन दिनों संस्कार फिल्म दिल्ली के विभिन्न सिनेमाघर में दिखाई जा रही है। निर्माता राजेंद्र भट्ट ने अधिक से अधिक लोगों से फिल्म को देखने की अपील की है।
ऋषिकेश प्रेस क्लब में मिडिया से वार्तालाप के दौरान राजू नेगी, मुख्य नायक राजेश मालगुडी, मुख्य खलनायक बलदेव राणा, फिल्म की नायिका शिवानी भंडारी, कलाकार पूनम सकलानी, राज कपसूडी, लेखक पदम गुंसाई, रणवीर चौहान, रविंद्र भडारीर, सूर्य चंद चौहान, सीता पयाल, संजय चमोली, रोशन गुंसाई, श्वेता भंडारी, आशु चौहान आदि उपस्थित रहे।