Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड में गुलदार का आतंक रुकने का नाम ले रहा है। आए दिन गुलदार के हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं। अब एक किसान पर गुलदार के हमले की घटना सामने आ रही है।
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की सीमावर्ती इलाके कालागढ़ क्षेत्र के भिक्कावाला गांव में एक किसान अपने खेत में काम कर कर रहा था। इसी दौरान एक गुलदार ने आकर किसान पर जोरदार हमला कर दिया। घायल किसान ने खुद को बचाने के लिए उसके पास पड़े एक डंडे से गुलदार पर ऐसा वार किया कि गुलदार की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी मिली है कि तेगवीर सिंह नेगी पुत्र शंकर अपने खेतों में काम कर रहा था। इस दौरान अचानक खेत में गुलदार ने तेगवीर सिंह नेगी पर जोरदार हमला कर दिया। गुलदार के हमले से किसान बुरी तरह घायल हो गया। खुद को बचाने के लिए घायल तेगवीर ने पास में पड़े एक डंडे से गुलदार पर जोरदार प्रहार किया। डंडे के प्रहार से गुलदार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, क्योंकि यह क्षेत्र पहले भी वन्यजीवों के हमलों का शिकार हो चुका है।
स्थानीय लोगों ने वन विभाग से इलाके में गश्त बढ़ाने और गुलदारों के हमलों से सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन एवं वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घायल किसान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया और गुलदार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।