Uttarakhand News: दिल्ली-मुंबई जाने वालों के लिए गुड न्यूज, लालकुंआ से इस दिन शुरू होगी एक और ट्रेन

केंद्रीय रेल मंत्रालय ने सांसद अजय भट्ट की मांग पर मुंबई से कुमाऊं मंडल में एक और नई ट्रेन का संचालन किया है। जिसकी शुरुवात आगामी सोमवार से होगी।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Lalkuan to Mumbai Train: Lalkuan to Mumbai Train to Start from 21 Oct 2024
Image: Lalkuan to Mumbai Train to Start from 21 Oct 2024

लालकुआं: केंद्रीय रेल मंत्रालय की ओर उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के परिवहन विभाग को एक बड़ी सौगात मिली है। इस सौगात से यहां की जनता को काफी फायदा होगा।

Lalkuan to Mumbai Train to Start from 21 Oct 2024

भारतीय रेल मंत्रालय ने सांसद अजय भट्ट की मांग पर उत्तराखंड के लालकुआं से मुंबई एक और नई ट्रेन शुरू कर दी है। आने वाले सोमवार से एक नई ट्रेन उत्तराखंड के लालकुंआ से रुद्रपुर होते हुए गाजियाबाद से गुजरकर हजरत निजामुद्दीन से होकर मुंबई पहुंचेगी। मुंबई से उत्तराखंड आने वाली इस नई रेलवे सेवा की शुरुवात सोमवार 21 अक्टूबर 2024 से होगी।
सांसद अजय भट्ट ने बताया कि 21 अक्टूबर 2024 से कुमाऊं मंडल में नई रेल सेवा की शुरुआत होने जा रही है। इस नई ट्रेन की शुरुवात होने से कुमाऊं मंडल की जनता के लिए उत्तराखंड से डाइरेक्ट मुंबई आने-जाने के लिए अच्छी सुविधा मिलेगी। इस ट्रेन के माध्यम से अन्य राज्यों से आने वाले पर्यटकों को भी कुमाऊँ मंडल तक पहुँचने में आसानी होगी। जिससे कि यहां पर्यटन बढ़ेगा और यहां की आर्थिकी में भी वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि इससे पहले कुमाऊँ मंडल से मुंबई के लिए दो ट्रेनें संचालित की जा रही थी। इनमे से एक ट्रेन हर गुरुवार को काठगोदाम से लालकुंआ, किच्छा, बरेली से होते हुए मुंबई जाती है। दूसरी ट्रेन हर शुक्रवार को रामनगर से लालकुआं, होकर किच्छा,बरेली से होते हुए मुंबई के लिए जाती है।

सांसद अजय भट्ट का कुमाऊं मंडल को तोहफा

आपको बता दें की नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट लम्बे समय से मुंबई से कुमाऊं मंडल में एक नई रेलवे शुरू करने की मांग कर रहे थे। उन्होंने कुमाऊं मंडल में मुंबई से एक और ट्रेन संचालित करवाने की मांग को लेकर कई बार केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र लिखकर भेजे। उन्होंने कई बार केंद्रीय रेल मंत्री से कुमाऊं से मुंबई के लिए के लिए एक और ट्रेन बढ़ाने की मांग की। आखिरकार अब रेल मंत्रालय ने सांसद अजय भट्ट की मांग को पूरा किया है। मुंबई से कुमाऊं मंडल में एक और नई ट्रेन शुरू कर दी है। जिसकी शुरुवात आगामी सोमवार से होगी।