Uttarakhand News: अरुणाचल से T20 खेलेगी बागेश्वर की बेटी, शानदार ओपनिंग बैटर हैं अधिकता रौतेला

उत्तराखंड की बेटी अधिकता रौतेला मेहनत और समर्पण के दम पर अरुणाचल प्रदेश की T20 क्रिकेट टीम में शामिल हुई हैं।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Arunachal Pradesh T20 cricket team: Adhikta Rautela selected for Arunachal Pradesh T20 cricket team
Image: Adhikta Rautela selected for Arunachal Pradesh T20 cricket team

बागेश्वर: उत्तराखंड की बेटी अधिकता रौतेला का चयन अरुणाचल प्रदेश राज्य की T20 क्रिकेट टीम में हुआ है। जल्द ही अधिकता कोलकाता में आयोजित बीसीसीआई सीनियर वूमन T20 ट्रॉफी का हिस्सा बनेंगी।

Adhikta Rautela selected for Arunachal Pradesh T20 cricket team

उत्तराखंड की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी चमक बिखेरने का साहस रखती है। यहां की बेटियां सभी क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं। साथ ही राज्य की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा बन रही हैं। आज हम बात कर रहे हैं राज्य की एक और प्रतिभाशाली बेटी अधिकता के बारे में, जो अपनी मेहनत और समर्पण के दम पर अरुणाचल प्रदेश की T20 क्रिकेट टीम में शामिल हुई हैं। अधिकता का चयन अरुणाचल प्रदेश की T20 क्रिकेट टीम में में होने बाद अब वे जल्द ही बीसीसीआई सीनियर वूमन T20 ट्रॉफी का हिस्सा बनेंगी। ये आयोजन 17 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक कोलकाता में आयोजित होने वाला है।

आपको बता दें कि अधिकता रौतेला मूल रूप से बागेश्वर जिले के कांडा मैठरा गांव की निवासी हैं। वे वर्तमान में नैनीताल जिले के रामनगर में रहती हैं। उन्होंने अल्मोड़ा जनपद से अपनी पढ़ाई पूरी की। अधिकता अब तक राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में प्रतिभाग कर चुकी हैं। अधिकता के पिता सूबेदार मेजर प्रताप सिंह रौतेला के मृत्यु वे अपने परिवार के साथ नैनीताल के पीरुमदारा में बस गई थी। अधिकता रौतेला ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी मां पार्वती देवी और सेना में कार्यरत जीजा विक्रम नेगी नेगी को दिया है। अधिकता ने ये उपलब्धि हासिल परिजनों के साथ राज्य का भी मान बढ़ाया है।