Uttarakhand Weather Update: पर्वतों में बर्फबारी से पहाड़ों में शुरू हुई ठिठुरन, मैदानों तक पहुंचने लगा असर

पर्वतीय चोटियों पर हल्की बारिश और बर्फबारी होने से निचले क्षेत्रों में भी ठंड बढ़ रही है। देहरादून में भी आंशिक बादल छाने से सुबह-शाम हल्की ठंड का अनुभव होने लगा है।
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Update 19 October 2024
Image: Uttarakhand Weather Update 19 October 2024

देहरादून: पर्वतीय क्षेत्रों की ऊंची चोटियों पर हल्की बारिश और बर्फबारी ने पहाड़ी इलाकों में ठिठुरन बढ़ा दी है। देहरादून समेत उत्तराखंड के मैदानी जिलों का मौसम शुष्क बना हुआ है। मैदानी इलाकों में भी सुबह -शाम में ठण्ड महसूस होने लगी है।

Uttarakhand Weather Update 19 October 2024

उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवा चल रही है। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश और चोटियों पर हल्की बर्फबारी भी हो रही है। पर्वतीय चोटियों पर हल्की बारिश और बर्फबारी होने से निचले क्षेत्रों में भी ठंड बढ़ रही है। देहरादून में भी आंशिक बादल छाने से सुबह-शाम हल्की ठंड का अनुभव होने लगा है। पाला भी गिरने लगा है। देहरादून में दिन और रात का तापमान बदल रहा है। तापमान में गिरावट के कारण सुबह और रात में हल्की ठिठुरन होने लगी है। दिन में चटक धूप खिलने से भी गर्मी बरकरार है। चमोली जिले के बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब की ऊंची चोटियों पर हिमपात होने से ठंड भी बढ़ गई है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पहुंच रहा है।

आज के लिए मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 48 घंटे में तापमान में 1से 2 डिग्री गिरावट आने की सम्भावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह बताया की आज शनिवार को प्रदेश भर में मौसम शुष्क बना रहेगा। पहाड़ों की चोटियों पर हिमपात और आसपास के क्षेत्र में हल्की बारिश होने की संभावना है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। इसके चलते अगले कुछ दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।

तापमान की स्थिति

शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30.3 और न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 22.0 और न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, नई टिहरी का अधिकतम तापमान 20.2 और न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।पंतनगर का अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।