Uttarakhand News: CRP-BRP के 955 पदों पर भर्ती में बड़ा बदलाव, अब इस तरह होगा चयन

शिक्षा विभाग में बीआरपी और सीआरपी के 955 पदों पर भर्ती की चयन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किया जा रहा है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
CRP and BRP Posts in Uttarakhand: Changes in Recruitment Process for CRP and BRP Posts in Uttarakhand
Image: Changes in Recruitment Process for CRP and BRP Posts in Uttarakhand

देहरादून: अब कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के रोजगार प्रयाग पोर्टल के माध्यम से मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन होग न कि रेंडम चयन से। इस बदलाव के लिए शासन ने समग्र शिक्षा के राज्य परियोजना कार्यालय से प्रस्ताव मांगा है।

Changes in Recruitment Process for CRP-BRP Posts in Uttarakhand

शासन ने समग्र शिक्षा के राज्य परियोजना कार्यालय से सीआरपी और बीआरपी पदों की भर्ती प्रक्रिया में बदलाव का प्रस्ताव मांगा है। सीआरपी और बीआरपी के 955 पदों के लिए 16,000 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। ये ऑनलाइन आवेदन 29 जून 2024 से मांगे गए थे। हालांकि इस भर्ती को लेकर कई सवाल उठ रहे थे। बेरोजगारों और कुछ अभ्यर्थियों का कहना था कि यदि सेवायोजन विभाग के प्रयाग पोर्टल से रेंडम आधार पर चयन किया गया, तो अधिक अंक वाले अभ्यर्थी चयन से वंचित रह सकते हैं।

चयन प्रक्रिया में बदलाव, मेरिट पर जोर

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार चयन प्रक्रिया में उठ रही आपत्तियों के मद्देनजर शासन से दिशा-निर्देश मांगे गए थे कि चयन रेंडम आधार पर किया जाए या मेरिट के आधार पर। 16 अक्टूबर 2024 को शासन ने इस संबंध में आदेश दिया कि समग्र शिक्षा के राज्य परियोजना निदेशालय को रेंडम चयन के स्थान पर मेरिट के आधार पर चयन का संशोधित प्रस्ताव भेजा जाए। शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान ने स्पष्ट किया है कि शासनादेश के अनुसार भर्ती सेवायोजन विभाग के प्रयाग पोर्टल के माध्यम से होगी। हालांकि रेंडम चयन के कारण मेरिट वाले अभ्यर्थी भर्ती से वंचित हो सकते हैं। इसलिए यह स्पष्ट नहीं है कि भर्ती मेरिट के आधार पर की जाए या प्रयाग पोर्टल से, जिसके लिए शासन से दिशा निर्देश मांगा गया है।