उत्तराखंड: डॉ विक्रम रावत ने लगातार 12वीं बार निकाला UGC NET, रह चुके हैं गोल्ड मेडलिस्ट योगाचार्य

बीते 17 अक्टूबर को यूजीसी नेट परीक्षा के परिणाम घोषित हुए हैं। जिसमें प्रदेश के कई युवाओं को सफलता मिली है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
UGC NET Exam: Dr  Vikram Rawat Passes UGC NET Exam for 12th Time
Image: Dr Vikram Rawat Passes UGC NET Exam for 12th Time

ऋषिकेश: गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. विक्रम सिंह रावत ने योग विषय में यूजीसी नेट परीक्षा को लगातार बारहवीं बार पास कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है।

Dr. Vikram Rawat Passes UGC NET Exam for 12th Time

गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. विक्रम सिंह रावत निवासी मुनि-की-रेती, ऋषिकेश इन्होने योग विषय में लगातार बारहवीं बार यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस बार 300 में से 210 अंक, यानी 70 प्रतिशत (99.17 Percentile) हासिल किए हैं। डॉ. रावत मूल रूप से टिहरी गढ़वाल जिले के बछेलीखाल के रहने वाले हैं और वर्तमान में ऋषिकेश में निवास कर रहे हैं। उन्होंने पतंजलि विश्वविद्यालय, हरिद्वार से योग विज्ञान में पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की है, जिसमें उन्होंने “Enhancing the Quality of Life of Ageing Elders Through Yoga Practices” विषय पर शोध कार्य किया।

डॉ. रावत की शैक्षणिक उपलब्धियां

डॉ. विक्रम रावत ने राजकीय पॉलिटेक्निक नरेन्द्रनगर से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में तीन वर्ष का डिप्लोमा और देहरादून के एक निजी संस्थान से कंप्यूटर हार्डवेयर एवं नेटवर्किंग इंजीनियरिंग में एक वर्ष का डिप्लोमा किया है। वर्ष 2023 में उन्होंने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी से मनोविज्ञान में एम.ए. की डिग्री हासिल की, जिसमें वे विश्वविद्यालय में टॉपर बने थे। इसके अतिरिक्त उन्होंने 2015 में उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार से योग में एम.ए. की डिग्री सर्वोच्च अंकों के साथ प्राप्त की थी, जिसके लिए उन्हें स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।