पौड़ी जनपद में 2 सालों से त्रैमासिक बैठक न होने कारण ने कारण जिला पंचायत सदस्यों ने किया धरना प्रदर्शन। धरना प्रदर्शन में सदस्यों ने अपनी मांगों को मनवाने के लिए अपने बाल मुंडवा लिए।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: District Panchayat members protested by shaving their heads
पौड़ी गढ़वाल: जिला पंचायत सदस्यों ने पौड़ी जनपद में 2 सालों से त्रैमासिक बैठक न होने कारण धरना प्रदर्शन शुरू किया है। सदस्यों ने पिछले 3 दिनों से ये धरना प्रदर्शन जारी रखा है। इन लोगों ने जिला प्रशासन के विरोध स्वरूप धरना प्रदर्शन के दौरान अपना मुंडन करवाया।
District Panchayat members protested by shaving their heads
जिला पंचायत सदस्यों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। इन लोगों का कहना है कि पौड़ी जिला पंचायत भ्रष्टाचार का केंद्र बन चुका है। पिछले दो वर्षों से जनपद में त्रैमासिक बैठकें आयोजित नहीं की गई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दिए गए बजट में वित्तीय अनियमितताएं हो रही हैं।
बजट की जानकारी दे जिला प्रशासन
इन सभी जिला पंचायत सदस्यों की मांग ये है कि इस साल और पिछले वित्तीय वर्ष में केंद्र और राज्य सरकार ने जनपद में जो बजट आवंटित किया है, जिला प्रशासन द्वारा उस बजट और शासनादेश की जानकारी इन लोगों को दे। इसके अलावा ये लोग अभियंता और कार्याधिकारी के पद पर नियमित अधिकारियों की नियुक्ति की भी मांग कर रहे हैं। पौड़ी गढ़वाल के इन सभी जिला पंचायत सदस्यों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कदम नहीं उठाया गया तो, वे लोग जिले उग्र आंदोलन करेंगे। इस धरना प्रदर्शन में कुलदीप सिंह, अजीत सिंह बिष्ट, वीरेंद्र रावत, गौरव रावत और सीमा सजवाण आदि शामिल जिला पंचायत सदस्य शामिल हैं।