हाल ही में ऊंची चोटियों पर हिमपात के कारण मैदानी इलाकों में ठंड का असर बढ़ गया है। अनुमान है कि आने वाले दिनों में ठंड और ज्यादा बढ़ेगी।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update 21 October 2024
देहरादून: मौसम तेजी से बदल रहा है सुबह-शाम ठंड हो रही है। लोग दिन के समय गुनगुनी धूप का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। वहीं मौसम विभाग ने आज राज्य के पांच पर्वतीय जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है।
Uttarakhand Weather Update 21 October 2024
उत्तराखंड के कई हिस्सों में बादलों और धूप के बीच आंख-मिचौली जारी है, जिससे लोगों को हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। पर्वतीय जिलों में मौसम में बदलाव के बाद लोगों ने गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं। दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ गया है, जिससे सुबह और रात को ठिठुरन महसूस होने लगी है। हाल ही में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के बाद निचले क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है, जबकि मैदानी इलाकों में दिन के समय तेज धूप के कारण हल्की गर्मी का एहसास हो रहा है। पहाड़ों में सुहाने मौसम के चलते चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। धामों के कपाट बंद होने से पहले बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। अब तक 42 लाख से अधिक श्रद्धालु चारधाम और हेमकुंड साहिब के दर्शन कर चुके हैं।
आज के लिए मौसम का पूर्वानुमान
आज कुछ पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश की संभावना है, जिसका असर मैदानी क्षेत्रों में भी देखा जा सकता है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इस बारिश से मैदानी क्षेत्रों में भी ठंड बढ़ने की उम्मीद है, जबकि राज्य के बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
बीते दिन के तापमान की स्थिति
रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 33.01 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।