केदारनाथ उपचुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला, सपा की भी कैंडिडेट उतारने की तैयारी

केदारनाथ उपचुनाव की तिथि घोषित होते ही राजनीतिक दलों ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इस बीच खबर आ रही है कि समाजवादी पार्टी भी केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में अपना उम्मीदवार खड़ा कर सकती है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Kedarnath By Election 2024: Samajwadi Party Plans to Contest Kedarnath By Election
Image: Samajwadi Party Plans to Contest Kedarnath By Election

रुद्रप्रयाग: सपा के राष्ट्रीय सचिव डॉ. सत्यनारायण सचान ने जानकारी दी कि इस पर अंतिम निर्णय सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेना है। वहीं कांग्रेस इस उपचुनाव को हर हाल में जीतने के लिए प्रभावशाली उम्मीदवार पर विचार कर रही है, जबकि भाजपा ने भी कई प्रत्याशियों के नाम पैनल में भेजे हैं।

Samajwadi Party Plans to Contest Kedarnath By-Election

केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना 22 अक्टूबर को जारी की जाएगी, जबकि नामांकन की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर है। इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉ. सत्यनारायण सचान का बयान आया है जिसमें उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने केदारनाथ सीट पर अपना उम्मीदवार खड़ा किया था, जिसे अच्छा समर्थन मिला था। उन्होंने बताया कि केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए तीन प्रत्याशी अपनी दावेदारी जता रहे हैं और पार्टी कार्यालय के संपर्क में हैं, लेकिन अंतिम निर्णय सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेना है।

उपचुनाव में सपा गठबंधन भी तैयारी में

डॉ. सचान ने कहा कि यदि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा अखिलेश यादव से सहयोग का आग्रह करते हैं, तो समाजवादी पार्टी केदारनाथ सीट पर गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेगी। यदि ऐसा नहीं होता है तो सपा अपना उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने यह भी बताया कि सपा का लक्ष्य केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को जीतने से रोकना है, लेकिन इसके लिए पहल सबसे पहले कांग्रेस को करनी होगी। ज्ञात हो कि केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव 20 नवंबर को होना है। यह सीट भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बनी हुई है। राज्य में भाजपा की सरकार होने के बावजूद अगर यह सीट उनके हाथ से निकलती है, तो यह स्थिति भाजपा के लिए अच्छी नहीं होगी।