उत्तराखंड के मौसम में इन दिनों बदलाव जारी है, पहाड़ी जिलों में बर्फबारी और बारिश के कारण तापमान में गिरावट देखी जा रही है, तो वहीं मैदानों में दिन में धूप हो रही है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update 22 October 2024
देहरादून: मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के सभी जिलों का मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना है। कई पहाड़ी इलाकों की चोटियां अब सफेद चादर से ढकी हुई हैं। इन खूबसूरत नजारों का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक उत्तराखंड पहुंच रहे हैं।
Uttarakhand Weather Update 22 October 2024
उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच मैदानी इलाकों में सुबह और शाम ठंडक बढ़ने लगी है। पहाड़ों में लोग गर्म कपड़े पहन रहे हैं, जबकि देहरादून में सुबह और रात के समय हलके गर्म पहनने पड़ रहे हैं। दिन के समय देहरादून में गर्मी और उमस महसूस की जा रही है, लेकिन रात होते ही ठंडक बढ़ने लगी है। पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम सुहावना हो गया है, वहीं हल्की बारिश और हिमपात के चलते ठंड बढ़ गई है। इसके साथ ही हवा की गुणवत्ता भी लोगों के लिए चुनौती बन गई है।
आज के लिए मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने जानकारी दी कि राज्य की चोटियों पर हुए हिमपात और बारिश का असर मैदानी इलाकों में भी महसूस किया जा रहा है। दून में सुबह और शाम का तापमान लगातार कम हो रहा है। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की उम्मीद है, जबकि आज मौसम शुष्क बना रहेगा। बावजूद इसके दिन और रात के तापमान में अंतर देखने को मिलेगी। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के चलते बागेश्वर और पिथौरागढ़ में ठंड बढ़ी है और गढ़वाल में मौसम के सुहावने रहने से तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। कपाट बंद होने से पहले बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।
बीते दिन के तापमान की स्थिति
सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।