Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
लालकुआं: नई रेल सेवा के तहत पहले रामनगर हल्द्वानी से मुंबई के लिए ट्रेन उपलब्ध थी। अब लालकुआं से ट्रेन शुरू होने से पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोग व व्यापारी इसे एक महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं।
कुमाऊँ में नई रेल सेवा के शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लंबे समय से लालकुआं से मुंबई के लिए ट्रेन सेवा की मांग उठाई जा रही थी, क्योंकि लालकुआं में एशिया की एक प्रमुख पेपर मिल है और कुमाऊं के युवा रोजगार के लिए मुंबई जाते हैं। अब जब यह ट्रेन चालू हो गई है, तो स्थानीय लोग और व्यापारी इसे एक महत्वपूर्ण कदम मानते हैं और धामी सरकार की पहल को दीपावली का तोहफा बताते हैं। मुंबई जो देश की आर्थिक राजधानी है कुमाऊं के व्यापारियों के लिए एक महत्वपूर्ण गंतव्य है। हाल के वर्षों में उत्तराखंड में फिल्म उद्योग भी तेजी से बढ़ा है, जिससे कई कलाकार मुंबई में अपनी पहचान बना चुके हैं। इसके चलते फिल्म निर्देशक और अभिनेता नैनीताल समेत कुमाऊं के अन्य स्थलों पर शूटिंग के लिए आते हैं, और इस ट्रेन सेवा की मांग ने उनकी पहुंच को और आसान बना दिया है।