उत्तराखंड में साउथ के प्रसिद्ध एक्टर मोहन बाबू, केदारनाथ से शुरू करेंगे 12 ज्योतिर्लिंग यात्रा

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार मोहन बाबू जो खलनायक के लिए जाने जाते हैं, अपनी फिल्म ‘कन्नप्पा’ की रिलीज से पहले उत्तराखंड पहुंचे।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Famous Actor Mohan Babu: South Film Industry Superstar Mohan Babu Reached Uttarakhand
Image: South Film Industry Superstar Mohan Babu Reached Uttarakhand

रुद्रप्रयाग: मोहन बाबू ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री अपने दर्शकों को नहीं भूली है, जिससे साउथ की फिल्में पूरे देश में लोकप्रिय हो रही हैं। इसके विपरीत उन्होंने यह भी बताया कि बॉलीवुड के फिल्म निर्माता दर्शकों को भूल चुके हैं, जबकि लोग अपनी जड़ों और गांव से जुड़ी कहानियों को देखना पसंद करते हैं।

South Film Industry Superstar Mohan Babu Reached Uttarakhand

सुपरस्टार मोहन बाबू ने अपनी फिल्म Kannappa के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह एक धर्म आधारित फिल्म है, जिसमें सुपरस्टार प्रभास, मोहनलाल और बॉलीवुड के अक्षय कुमार भी नजर आएंगे। फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति की है, जिसे दुनिया का पहला नेत्रदाता माना जाता है, जिन्होंने अपनी आंखें भगवान शिव को दान की थीं। उन्होंने यह भी बताया कि इस फिल्म में शक्ति कपूर के प्रसिद्ध डायलॉग ‘आऊ ललीता’ का योगदान भी है, जिसे उन्होंने अपने से मिलने पर मोहन बाबू को कहा था।

केदारनाथ से 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा करेंगे शुरू

फिल्म कन्नप्पा को न्यूजीलैंड की खूबसूरत वादियों में फिल्माया गया है, जो दूसरी शताब्दी के भारत के दृश्य को दर्शाती है। निर्देशक मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि यह फिल्म कन्नप्पा की पौराणिक कहानी पर आधारित है, जो भगवान शिव के बड़े भक्तों में से एक थे। फिल्म के मुख्य किरदार ने शिकारी से योद्धा और फिर संत बनने की यात्रा की, जिससे उन्हें नयनार की उपाधि प्राप्त हुई। कन्नप्पा 2025 की गर्मियों में रिलीज होगी और इसके प्रमोशन के तहत मोहन बाबू और उनके बेटे विष्णु मांचू 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करेंगे जिसमें पहले चरण में केदारनाथ धाम का दर्शन शामिल है।