Uttarakhand: UKMSSB ने 62 फार्मासिस्ट पदों पर निकाली सीधी भर्ती, अभ्यर्थी ऐसे करें आवेदन

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) ने फार्मासिस्ट की भर्ती निकाली है। जिसके लिए जल्द ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरू की जाएगी।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
recruitment for 62 posts of Pharmacist: UKMSSB has released recruitment for 62 posts of Pharmacist
Image: UKMSSB has released recruitment for 62 posts of Pharmacist

देहरादून: उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) की ओर से फार्मेसी की डिग्री प्राप्त युवाओं के लिए रोजगार की खुशखबरी है। UKMSSB द्वारा जल्द ही राज्य में फार्मासिस्ट भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

UKMSSB has released recruitment for 62 posts of Pharmacist

राज्य चिकित्सा विभाग में इन दिनों फार्मासिस्टों के काफी पद रिक्त हैं। जिनकी पूर्ती के लिए बोर्ड ने भर्ती का आयोजन किया है। UKMSSB द्वारा जल्द ही उत्तराखंड में फार्मासिस्ट के 62 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा रही है। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए फार्मासिस्ट की ये भर्ती बेहद आवश्यक है।
उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) ने भर्ती के लिए 16 अक्टूबर 2024 को विज्ञापन का प्रसारण किया था। विज्ञापन में बोर्ड ने कर्मचारी राज्य बीमा योजना और श्रम चिकित्सा सेवाओं के अंतर्गत समूह ग के लिए फार्मासिस्ट एलोपैथिक के 62 रिक्त पदों की सीधी भर्ती का आयोजन कराने का उल्लेख किया गया था।

आवेदन की ये है अंतिम तिथि

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा भर्ती के लिए के आवेदन प्रक्रिया 29 अक्टूबर 2024 से शुरू की गई है। इसकी अंतिम तिथि 8 नवंबर 2024 को है। फार्मासिस्ट की भर्ती के आवेदन के लिए अभ्यर्थी के पास फार्मेसी की डिग्री या डिप्लोमा होना अनिवार्य है। भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 29 अक्टूबर से 8 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभियर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.ukmsab.org भर्ती के बारे में जानकारी ले सकते हैं।