Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
देहरादून: यह फ्लाइट शाम सवा पांच बजे 183 यात्रियों को लेकर एयरपोर्ट पर उतरी। जैसे ही विमान एयरपोर्ट पहुंचा, सुरक्षा एजेंसियों ने यात्रियों को उतारकर उसे चारों तरफ से घेर लिया, तलाशी के दौरान विमान में कोई बम नहीं मिला।
बीते मंगलवार की शाम को देहरादून एयरपोर्ट पर इंडिगो की एयरबस 320 (6E403) में बम होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने हड़कंप मच गया। यह फ्लाइट शाम सवा पांच बजे 183 यात्रियों के साथ एयरपोर्ट पहुंची। यात्रियों को विमान से उतारकर इसे चारों तरफ से घेर लिया गया और सुरक्षा कारणों से विमान को टर्मिनल से कुछ दूरी पर ले जाया गया। सीआईएसएफ, डॉग स्क्वायड और अन्य एजेंसियों ने फ्लाइट और यात्रियों के सामान की जांच की जिसमें बम की सूचना झूठी पाई गई। इसके बाद फ्लाइट को शाम साढ़े छह बजे 143 यात्रियों के साथ हैदराबाद के लिए रवाना किया गया।
इस घटना से अन्य उड़ानों पर कोई असर नहीं पड़ा और एयरपोर्ट पर सामान्य संचालन जारी रहा। हाल ही में 15 अक्टूबर को भी एलायंस एअर के विमान में बम की सूचना मिली थी, जिसके कारण तीन घंटे तक हवाई यातायात बंद रहा। देहरादून एयरपोर्ट के निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि शाम 4:00 बजे सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें देश की 13 उड़ानों में बम होने की सूचना दी गई थी। इसके चलते केवल शाम 7:15 बजे आने वाली एलायंस एयर की दिल्ली से आने वाली फ्लाइट को रद किया गया।