Uttarakhand: सरकारी कर्मचारियों को CM धामी की सौगात, दिवाली से पहले बोनस के साथ मिलेगा बढ़ा हुआ DA

उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। धामी सरकार ने दीपावली से पहले एक लाख से अधिक कर्मचारियों को बोनस और महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का लाभ देने की घोषणा की है।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Diwali Bonus to Employees: Uttarakhand Employees to Get Salary and Diwali Bonus This Month
Image: Uttarakhand Employees to Get Salary and Diwali Bonus This Month

देहरादून: राज्य के कर्मचारियों को इस महीने दिवाली बोनस और वेतन मिलने की संभावना है। सचिवालय संघ के प्रतिनिधिमंडल ने इस मुद्दे पर सीएम पुष्कर सिंह धामी से अनुरोध किया जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। आज होने वाली कैबिनेट बैठक में इस पर प्रस्ताव पेश किया जा सकता है।

Uttarakhand Employees to Get Salary and Diwali Bonus This Month

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 18 अक्टूबर को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस दौरान परिषद के अध्यक्ष अरुण पांडेय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने दीपावली के अवसर पर महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की वृद्धि और बोनस भुगतान की मांग की। उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते को 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 53 प्रतिशत कर दिया है। मुख्यमंत्री धामी ने परिषद की मांगों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए वित्त विभाग को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए, जिसके तहत पत्रावली का मूवमेंट शुरू कर दिया गया है।

सचिवालय संघ की दिवाली अवकाश और बोनस की मांग

सचिवालय संघ के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष सुनील लखेड़ा के नेतृत्व में सीएम धामी से 31 अक्टूबर को दिवाली अवकाश की मांग की। साथ ही उन्होंने ग्रेड वेतन 5,400 तक के अराजपत्रित कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस और महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की वृद्धि की मांग की। सचिवालय संघ के अध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इन मांगों पर सहमति जताई है और बुधवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।