ऋषिकेश AIIMS बनेगा देश का पहला सरकारी संस्थान, 29 को हेली एंबुलेंस शुरू करेंगे पीएम मोदी

उत्तराखंड में जल्द ही हेली एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत होगी। इसके बाद AIIMS ऋषिकेश देश का पहला हेली एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराने वाला सरकारी चिकित्सा संस्थान बनेगा।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Heli Ambulance in AIIMS Rishikesh: PM Modi to inaugurate Heli Ambulance in AIIMS Rishikesh on 29 Oct
Image: PM Modi to inaugurate Heli Ambulance in AIIMS Rishikesh on 29 Oct

ऋषिकेश: हेली एंबुलेंस सेवा की शुरुआत के लिए लंबे समय का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। कुछ ही दिनों में PM नरेंद्र मोदी ऋषिकेश AIIMS में हैली एंबुलेंस सेवा शुरू करने के लिए ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे।

PM Modi to inaugurate Heli Ambulance in AIIMS Rishikesh on 29 Oct

तत्कालीन नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 20 सितंबर 2022 को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम दौरान घोषणा की थी कि, जल्द ही देश में हेली एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की जाएगी। 2022 से इस हेली एंबुलेंस सेवा का इंतजार सभी को था। लेकिन अब ये इतंजार कुछ दिनों में खत्म होने वाला है।

PM मोदी करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सेवा के लिए 29 अक्तूबर 2024 को ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। इसके बाद एम्स ऋषिकेश देश का पहला हेली एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराने वाला सरकारी चिकित्सा संस्थान बनेगा। ऋषिकेश AIIMS में ये हेली सेवा केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से संचालित होने जा रही है।

ऋषिकेश AIIMS बनेगा देश का पहला सरकारी संस्थान

बताया जा रहा है कि हर महीने हेली एंबुलेंस की कम से कम 30 उड़ाने आवश्यक हैं। ऋषिकेश AIIMS देश का एक महत्वपूर्ण और बढ़ा चिकित्सा संस्थान हैं। इस हेली एंबुलेंस सेवा की शुरुआत होने से AIIMS में पहुंचने वाले दूरस्थ और पहाड़ी इलाकों के मरीजों को काफी राहत मिलेगी।