DGCA ने देहरादून के जौलीग्रांट हवाई अड्डे से फ्लाइट्स के नए विंटर शेड्यूल में कुल 33 उड़ानों को मंजूरी दी है। ये नया विंटर शेड्यूल 27 अक्टूबर 2024 से मार्च 2025 के आखिर तक लागू होगा।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: Winter schedule of 33 flights from Jolly Grant Airport
देहरादून: जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स के लिए नया विंटर शेड्यूल जारी किया गया है। रविवार 27 अक्तूबर से देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल लागू किया जाएगा। ये नया विंटर शेड्यूल 27 अक्टूबर 2024 से मार्च 2025 के आखिर तक के लिए लागू किया गया है।
Winter schedule of 33 flights from Jolly Grant Airport
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने फ्लाइट्स के नए विंटर शेड्यूल में कुल 33 उड़ानों को मंजूरी दी है। जिसमें से विमानन कंपनी इंडिगो (Indigo) को कुल 15 उड़ानों को संचालित करने की मंजूरी प्रदान की है। एलायंस एयर को कुल 8 उड़ानों को संचालित करने की मंजूरी प्रदान की है। विस्तारा को 3 और फ्लाईबिग और अकाशा को 2-2 उड़ान भरने की मंजूरी दी है।
इंडिगो का नया विंटर शेड्यूल
27 अक्तूबर से हर दिन सुबह 7:55 पर अहमदाबाद से देहरादून और शाम 8:00 बजे वापस।
16 दिसंबर से हर दिन सुबह 7:55 पर जयपुर से देहरादून और शाम 8:00 बजे वापस।
27 अक्तूबर से हर दिन दिल्ली से सुबह 8:55 बजे देहरादून और 9:35 बजे वापस।
1 फरवरी 2025 से हर दिन जयपुर से सुबह 9:20 बजे देहरादून और 9:20 बजे वापस।
29 अक्तूबर से हर शुक्रवार को सुबह 11:15 बजे हैदराबाद से देहरादून और 12:00 बजे वापस हैदराबाद।
27 अक्तूबर से हर दिन सुबह 11:15 बजे हैदराबाद से देहरादून और 12:00 बजे पुणे के लिए उड़ान भरेगी।
27 अक्तूबर से सोम, मंगल, बृहस्पति और शनिवार को कोलकाता से 12:10 बजे देहरादून और 1:05 बजे वापस कोलकाता।
27 अक्तूबर से हर दिन लखनऊ से शाम 3:33 बजे देहरादून और 4:30 बजे वापस लखनऊ।
27 अक्तूबर से हर दिन दिल्ली से शाम 3:20 बजे देहरादून और 3:55 बजे वापस दिल्ली।
27 अक्तूबर से हर दिन बंगलूरू से शाम 5:00 बजे देहरादून पहुंचकर, शाम 5:40 बजे वापस बंगलूरू।
27 अक्तूबर से हर दिन मुंबई से शाम 6:00 बजे देहरादून पहुंचकर, शाम 6:35 बजे वापस मुंबई।
27 अक्तूबर से हर दिन दिल्ली से शाम 6:10 बजे देहरादून पहुंचकर, शाम 6:45 बजे वापस दिल्ली।
27 अक्तूबर से हर दिन दिल्ली से शाम 7:15 बजे देहरादून पहुंचकर, शाम 7:50 बजे वापस दिल्ली।
27 अक्तूबर से हर दिन जयपुर से शाम 7:10 बजे देहरादून पहुंचकर, शाम 6:30 बजे वापस जयपुर।
एलायंस एयर का नया विंटर शेड्यूल
28 अक्तूबर से सोम, बुध, शुक्र को अयोध्या से सुबह 8:05 बजे देहरादून पहुंचेगी और 8:25 वापस अयोध्या।
29 अक्तूबर से मंगल, बृहस्पतिवार व शुक्रवार को दिल्ली से सुबह 8:15 बजे देहरादून पहुंचकर 8:40 बजे कुल्लू के लिए उड़ान भरेगी।
29 अक्तूबर से मंगल, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को पंतनगर से सुबह 10:15 बजे देहरादून पहुंचकर 10:40 बजे वापस पंतनगर।
29 अक्तूबर से मंगल, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को कुल्लू से सुबह 11:00 बजे देहरादून पहुंचकर 11:25 बजे अमृतसर के लिए उड़ान भरेगी।
28 अक्तूबर से सोम, मंगल, बृहस्पतिवार को अयोध्या से दोपहर 12:20 बजे देहरादून पहुंचकर 12:45 बजे वापस दिल्ली।
29 अक्तूबर से मंगल, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को अमृतसर से दोपहर 2:50 बजे देहरादून पहुंचकर वापस दिल्ली।
27 अक्तूबर से हर शनिवार को दिल्ली से शाम 4:30 बजे देहरादून पहुंचकर शाम 4:55 बजे वापस दिल्ली।
27 अक्तूबर से हर दिन दिल्ली से शाम 4:30 बजे देहरादून पहुंचकर शाम 4:55 बजे वापस दिल्ली।
विस्तारा का नया विंटर शेड्यूल
27 अक्तूबर से हर दिन दिल्ली से दोपहर 2:45 बजे देहरादून पहुंचकर 3:20 बजे वापस दिल्ली।
27 अक्तूबर से हर दिन बंगलूरू से 2:55 बजे देहरादून पहुंचकर 3:20 बजे वापस बंगलूरू।
28 अक्तूबर से हर दिन मुंबई से 2:20 बजे देहरादून पहुंचकर 2:55 बजे वापस मुंबई।
फ्लाईबिग का नया विंटर शेड्यूल
27 अक्तूबर से हर दिन सुबह 11:40 बजे मुरादाबाद से देहरादून पहुंचकर 9:00 वापस मुरादाबाद जाएगी।
27 अक्तूबर से हर दिन शाम 5:25 बजे मुरादाबाद से देहरादून पहुंचेगी और रात 12:05 बजे वापस मुरादाबाद के लिए निकलेगी।
अकाशा का नया विंटर शेड्यूल
27 अक्तूबर से हर दिन बंगलूरू से सुबह 9:30 बजे देहरादून पहुंचकर सुबह 10:15 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरेगी।
27 अक्तूबर से हर दिन दोपहर 3:40 बजे मुंबई से देहरादून पहुंचेगी और शाम 4:20 बंगलूरू जाएगी।