केदारनाथ उपचुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने अब तक अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है, जबकि उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने चुनाव में उतरने का ऐलान कर दिया है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Ashutosh Bhandari Got Ticket From UKD in Kedarnath By-Election
रुद्रप्रयाग: शनिवार 26 अक्टूबर को यूकेडी ने देहरादून में प्रेस वार्ता कर केदारनाथ उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी की घोषणा की। इस उपचुनाव में यूकेडी ने आशुतोष भंडारी को टिकट देने का फैसला किया है।
Ashutosh Bhandari Got Ticket From UKD in Kedarnath By-Election
यूकेडी के केंद्रीय कार्यालय में कार्यकारी अध्यक्ष आनंद प्रकाश जुयाल ने प्रेस वार्ता के दौरान केदारनाथ उपचुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि पार्टी ने आशुतोष भंडारी को प्रत्याशी बनाया है, जो रुद्रप्रयाग जिले के बीरोंदेवल के निवासी और स्वर्गीय वीर सिंह भंडारी के सुपुत्र हैं। होम्योपैथी चिकित्सा में साढ़े पांच साल की पढ़ाई के बाद आशुतोष भंडारी मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना से जुड़े थे, लेकिन कोरोना काल के बाद उन्होंने पिछड़े और स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित क्षेत्रों में सेवा करने का निर्णय लिया। कोविड के दौरान उन्होंने रुद्रप्रयाग के होम्योपैथी अस्पताल में बिना वेतन के सेवाएं दीं, जो उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
पहाड़ विरोधी नीतियों और अवैध खनन के खिलाफ लड़ाई
यूकेडी की योजना है कि वे चुनाव में पहाड़ विरोधी नीतियों, रुद्रप्रयाग से दिल्ली में शिला ले जाने, हेलीकॉप्टर सेवाओं में कंपनियों की मनमानी और मंदाकिनी नदी में अवैध खनन जैसे मुद्दों को जोर-शोर से उठाएंगे। पार्टी के अनुसार इन समस्याओं को लेकर जनता में काफी आक्रोश है और यूकेडी इन मुद्दों पर मजबूती से जनता की आवाज बनेगी। वहीं बीजेपी और कांग्रेस ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।