Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: कालसी में PMGSY कार्यालय के अपर सहायक अभियंता सुंदर सिंह चौहान को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते समय सतर्कता विभाग ने रंगे हाथों पकड़ा।
अपर सहायक अभियंता सुंदर सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण के दौरान खेत के कटान के मुआवजे के लिए शिकायतकर्ता से पांच हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। इस पर शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के हेल्पलाइन नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद विजिलेंस की देहरादून टीम ने चौहान को कार्यालय में रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद टीम ने अभियंता के घर और अन्य परिसरों में संपत्तियों की जांच शुरू की। इस कार्रवाई के लिए उत्तराखंड विजिलेंस के निदेशक डॉक्टर वी मुरुगेशन ने ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।