ऋषिकेश-देवप्रयाग जाने वाले ध्यान दें, 1 नवंबर से इन 7 घंटों के लिए हाईवे पर बंद रहेगी आवाजाही

देवप्रयाग-ऋषिकेश हाईवे पर हादसों को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक टिहरी ने निर्देश जारी किये हैं, जिनमें 1 नवंबर से 7 घंटों के लिए हाईवे बंद रखने को कहा गया है..
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Devprayag-Rishikesh Highway: Devprayag-Rishikesh Highway Closed for Winter Night Hours
Image: Devprayag-Rishikesh Highway Closed for Winter Night Hours

टिहरी गढ़वाल: 1 नवंबर से रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक देवप्रयाग से ऋषिकेश के बीच वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। इस दौरान केवल आपातकालीन सेवाओं को छूट दी जाएगी। इसका कारण भी जान लीजिये..

Devprayag-Rishikesh Highway Closed for Winter Night Hours

1 नवंबर से देवप्रयाग-ऋषिकेश हाईवे पर रात में वाहनों की आवाजाही के सम्बन्ध में थानाध्यक्ष देवप्रयाग ने मीडिया को जानकारी दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ये कदम उठाया जा रहा है। दरअसल, थानाध्यक्ष देवप्रयाग, महिपाल सिंह रावत ने मीडिया को बताया कि देवप्रयाग-ऋषिकेश हाईवे पर आए दिन रात के समय दुर्घटनाएं होती रहती हैं, जिसमें अक्सर कई लोगों की जानें भी जाती हैं। इन हादसों को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक टिहरी के निर्देशानुसार 1 नवंबर से रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक देवप्रयाग से ऋषिकेश के बीच वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। हालांकि आपातकालीन सेवाओं को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है। ये व्यवस्था अगले निर्देशों तक लागू रहेगी।

रात्रि पड़ाव पहले चिन्हित कर लें यात्री

इस निर्णय के बाद यात्री अपने रात्रि पड़ाव को पहले से चिन्हित कर सकते हैं, ताकि यात्रा में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही दीपावली पर्व को देखते हुए थानाध्यक्ष ने व्यापारियों को निर्देश दिए हैं कि वे चिन्हित स्थान पर ही पटाखों की बिक्री करें। किसी भी दुकानदार को अपनी दुकान से पटाखे बेचते हुए पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी।